{"_id":"59a9ab264f1c1b06278b4c0b","slug":"41504291622-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वाइन फ्लू ने भी दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वाइन फ्लू ने भी दी दस्तक
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। कोतवालीदेहात क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद अब बिजनौर व झालू में भी स्वाइन फ्लू के दो रोगी मिले हैं। वहीं कस्बा झालू में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
जिले को बुखार ने पूरी तरह जकड़ रखा है। शहर से लेकर देहात तक बुखार फैला हुआ है। आलम यह है कि हर घर में बुखार के रोगी मिल रहे हैं। पिछले दिनों कोतवाली देहात में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद अब बिजनौर में भी स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला है। बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी बसपा नेता अरशद जैदी के 22 साल के बेटे अमन जैदी को बृहस्पतिवार को गले में जकड़न की शिकायत पर एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। निजी चिकित्सक ने अमन को दिल्ली ले जाने की सलाह दी। अरशद जैदी के मुताबिक दिल्ली के मैक्स अस्पताल में जांच के दौरान अमन को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। वहीं झालू निवासी इरशाद के 28 साल के पुत्र मेहनाज को भी स्वाइन फ्लू पाया गया है। मेहनाज मेरठ में भर्ती है। मेरठ के सीएमओ ने बिजनौर के सीएमओ को इस बारे में जानकारी दी है।
कस्बा झालू में बुखार व डेंगू का कहर रुक नहीं पा रहा है। बुखार के रोज नए मरीजों ने चिकित्सकों की नींद उड़ा रखी है। मोहल्ला चौधरियान निवासी उमंग चौधरी व आशु को डेंगू हो गया है। दोनों को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। झालू में बुखार के भी कई और नए रोगी मिले हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शुक्रवार को बारिश के चलते टीम झालू में दिखाई नहीं दी। नगर पंचायत झालू की ओर से शाम के समय कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डा.राकेश मित्तल के अनुसार झालू में स्वाइन फ्लू का एक मामला पाया गया है। झालू में विभाग की टीम से जांच कराई जा रही है।