{"_id":"59a452564f1c1ba0018b45bf","slug":"41503941206-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। गांव मटौरा दरगाह में ऋण माफी योजना के तहत वसूली करने के आरोप में पकड़े गए राजस्वकर्मियों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तहसीलदार ने लेखपाल को नोटिस जारी कर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। लेखपाल राहुल देव का कहना है कि उसका इस मामले में कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा तहसील के सभी लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि उनके संज्ञान में किसी भी प्रकार की वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। तहसीलदार ने बताया कि जो लोग गांव मटौरा दरगाह में रविवार को वसूली करते पकड़े गए हैं उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है। गौरतलब है कि रविवार को मटौरा गांव में दो तथाकथित राजस्वकर्मी ऋण माफी योजना के तहत सूची का सत्यापन करने के नाम पर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार दोनों से की थी। एसडीएम के कहने से ग्रामीणों ने बंधक बने दोनों लोगों को मुक्त किया था।