फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद में बिजली के विरोध में प्रर्दशन, लगाया जाम

नजीबाबाद में बिजली के विरोध में प्रर्दशन, लगाया जाम

Mon, 21 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में बिजली के विरोध में प्रर्दशन, लगाया जाम
नजीबाबाद। विद्युत कटौती के विरोध में मकबरे के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आंशिक जाम लगाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते बिजली संकट से नागरिक सड़कों पर उतरने लगे हैं। नगर की घनी आबादी के मकबरा, वाहिदनगर क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति देने वाले ट्रांसफार्मर में कई दिन से तकनीकी खराबी चल रही है जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अक्सर प्रभावित हो जाती है। शनिवार को क्षेत्रवासियों ने दोपहर तीन बजे गुरुद्वारे के निकट जाम-प्रदर्शन कर देर रात फिर से जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे का आवागमन प्रभावित कर सड़क पर टायर जलाते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन जाम नहीं खोला गया। प्रदर्शन के उग्र होते देखकर पुलिस ने लाठियां फटकाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों को उकसाने और अभद्रता करने वाले एक व्यक्ति की पुलिस ने धूल उतारते हुए हिरासत में ले लिया। क्षेत्रवासियों के अनुरोध पर उसे कुछ समय बाद छोड़ दिया। नगर और आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से विद्युत संकट बना हुआ है। साहनपुर बिजली घर ग्रामीण क्षेत्रों से निकली विद्युत लाइनों ने तकनीकी खराबी के चलते अक्सर बंद रहता है। साहनपुर और नजीबाबाद के कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति साहनपुर बिजली घर से दी जाती है। पूरी-पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नगर के कई भागों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है तथा भीषण गर्मी में लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed