फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फिर फूटा शिक्षा मित्रों का गुस्सा

फिर फूटा शिक्षा मित्रों का गुस्सा

Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
फिर फूटा शिक्षा मित्रों का गुस्सा
बिजनौर। जिले के शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने के 24 दिन बाद भी राहत नहीं मिलने से क्षुब्ध शिक्षा मित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में प्रदेश के सीएम के नाम एसडीएम सदर को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 25 जुलाई को प्रदेश के शिक्षामित्रों का शिक्षक पदों पर समायोजन निरस्त कर दिया था, तब से शिक्षामित्रों में आक्रोश है। शिक्षामित्रों ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर एक सप्ताह तक धरना दिया था और प्रदर्शन भी किया था, पर प्रदेश के सीएम के आश्वासन के बाद प्रदेश में धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था। शिक्षामित्रों का कहना है कि सीएम ने 15 दिन के भीतर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष ऐहतशाम अहमद व बाबूराम तोमर के नेतृत्व में शिक्षामित्र बड़ी संख्या में बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। वहां पर आयोजित सभा में शिक्षामित्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। धरने के उपरांत शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर प्रदेश के सीएम के नाम एसडीएम सदर को मांग पत्र सौंपा। पत्र में सरकार से शिक्षामित्रों के लिए नया अध्यादेश लाकर नया कानून बना कर फिर से सहायक अध्यापक बनाया जाए, शिक्षामित्रों को समान कार्य, समान वेतन दिलाने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रदीप कुमार धीमान, संजीव कुमार, नईम अहमद , नईमा खातून, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नागेश कुमार, अंजू सैनी, धर्मेंद्र तोमर, पोपेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार, अवधेश कुमार, अजय पाल सिंह, सुचित मलिक, सुजीत तोमर सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षामित्र के आत्महत्या पर शोक जताया
बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों ने धरने के दौरान अल्हैपुर के गांव चकनपुरी निवासी शिक्षामित्र संजीव कुमार यादव के शनिवार को आत्महत्या करने पर शिक्षामित्रों ने शोक जताया। दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही शिक्षामित्रों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षामित्र संयम से काम लें। कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे शिक्षा मित्रों तथा उनके परिजनों को किसी प्रकार की क्षति पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना रहेगा जारी
आदर्श समायोजित वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने बताया कि समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर शिक्षामित्रों का धरना 18 व 19 अगस्त को भी बीएसए कार्यालय पर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं की गई तो 21 जून को लखनऊ में प्रदेश के शिक्षामित्र धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed