फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समारोहपूर्वक मना स्वाधीनता दिवस

समारोहपूर्वक मना स्वाधीनता दिवस

Thu, 17 Aug 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मना स्वाधीनता दिवस
मदरसों में गाए गए कौमी तराने
विज्ञापन

बिजनौर। पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मदरसों के बच्चों ने भी कस्बों में प्रभातफेरी निकाल देशभक्ति के तराने गाए।
जिलाधिकारी जगजरात ने कलक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने लेखराज सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा लोक तंत्र सेनानियों को माल्यार्र्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, स्वतंत्रता सेनानी जीएस भटनागर, शिवकुमार शर्मा, पवन कुमार, शीतल कुमार, प्रवीण कुमार, रामकमार, जसवंत सिंह, रामपाल सिंह, चेतराम सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सिपाहियोें को शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रशंसा चिह्न भेंट किया गया। हेड कांस्टेबल अनिल त्यागी को पुलिस पदक व हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया। पुलिस अधीक्षक बिजनौर और जिलाधिकारी बिजनौर ने कलक्ट्रेट में पौधरोपण भी किया। पंद्रह अगस्त पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डीएम व एसपी कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फल वितरित किए।
विज्ञापन

---------------------------
स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल की साफ-सफाई की
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 108, 102 व एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई की। कर्मचारियों ने साफ-सफाई के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया। एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर मनोज सामंत समेत, ईएमटी कलीम अहमद, नादिर अली, महेश चंद्र, धनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीयत उल उलमा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया ध्वजारोहण
स्योहारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डा. विशाल दिवाकर ने ध्वजारोहण किया। एमक्यू इंटर कॉलेज में प्रबंधक वकील अहमद, एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज में जकीउर्रहमान, व्यापार मंडल कार्यालय पर अरुण वर्मा, आरएसपी इंटर कालेज में प्रबंधक कुंवर राणाप्रताप सिंह, बिडला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज तथा दानी महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष सुखवीर सिंह, थाने में थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। जमीयत उल उलमा ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ध्वजारोहण किया। मेरी एंड जीसस स्कूल में प्रबंधक सीसी सिंह, मधुर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल, जैन पाठशाला में प्रबंधक अनिल जैन, एसडीजेएमएस इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजय जैन, शिशु मंदिर में प्रबंधक कांता प्रसाद पुष्पक, चीनी मिल में अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, नगर पालिका स्योहारा में अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने ध्वजारोहण किया।

नूरपुर। थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल, विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख अंशिका सिंह व खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष हाजी इरशाद अली अंसारी एवं अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा, रुट्स इंटरनेशनल स्कूल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचंद्र सिंह एवं शांतनु गुप्ता, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक मेलाराम गंभीर, आर आर पब्लिक स्कूल में डॉ मनुजेंद्र गुप्ता, गायत्री विद्यापीठ में सत्यवीर गुप्ता तथा गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य सरदार तारा सिंह ने ध्वजारोहण किया।


मदरसों में भी आजादी के तरानों की गूंज
जलीलपुर। ब्लॉक मुख्यालय, पुलिस चौकी, बिजली घर, पंजाब नैशनल बैंक, स्टेट बैंक, सहकारी बैंक, पशु चिकित्सालय, पीएचसी, सहकारी समिति, पोस्ट आफिस, बाल विकास परियोजना कार्यालय, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, जेडी पब्लिक स्कूल, एमडी इंटर कॉलेज, बाल विकास स्कूल, बाल विकास महाविद्यालय, एसपीएस पब्लिक स्कूल, बालिका इंटर कॉलेज, मदरलैंड पब्लिक स्कूल, मदरसा इस्लामिया अरबिया जलीलपुर, मदरसा एजाज उलउलूम धींवरपुरा आदि में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। जलीलपुर व धींवरपुरा के मदरसों के बच्चों ने गांव में देशभक्ति व आजादी के गीत व नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed