फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आवास विकास प्राधिकरण में रैंप तोड़ने के लिए सभी को नोटिस जारी

आवास विकास प्राधिकरण में रैंप तोड़ने के लिए सभी को नोटिस जारी

Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास प्राधिकरण में रैंप तोड़ने के लिए सभी को नोटिस जारी
बिजनौर। आवास विकास में बरसात में पानी निकासी न होने के लिए आवास विकास प्राधिकरण ने लोगों के घर के बाहर बने रैंप को जिम्मेदार बताया है। परिषद ने आवास विकास में रहने वाले सभी लोगों को नोटिस भेजकर रैंप तुड़वाने को कहा है। इस मामले में सुनवाई का कार्यालय मुरादाबाद रखा गया है। नोटिस मिलने से कॉलोनीवासियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

बारिश में आवास विकास कॉलोनी टापू बन जाती है। सड़क पर दो-दो फीट तक पानी भर जाता है। कई मकानों व दुकानों में भी बारिश का पानी भर जाता है। लोग काफी समय से जलभराव से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। अब आवास विकास प्राधिकरण ने जल निकासी न होने के लिए लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया है। कॉलोनी में बने मकानों के बाहर मकान मालिकों ने तीन से चार फीट तक सड़क पर रैंप बनवा रखे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इन रैंप के कारण ही निकासी होने में समस्या आती है। प्राधिकरण ने कॉलोनी के सभी परिवारों को रैंप तुड़वाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। कॉलोनी वालों का कहना है कि प्राधिकरण वाले नाली तो बनवा देते हैं, लेकिन नाली पर पट नहीं डलवाते हैं। ऐसे में उनको अपने घर के अंदर वाहन आदि ले जाने के लिए तो रैंप बनवाने ही पड़ते हैं। इसके अलावा कॉलोनी की सड़क हर निर्माण में ऊंची होने के कारण मकान की नींव सड़क के स्तर से ऊंची उठवाकर भरवानी होती है। कॉलोनी वालों का कहना है कि प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। आवास विकास के सहायक अभियंता फराज असलम ने कहा कि पानी भराव की समस्या सेे निदान के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। सुनवाई के लिए मुरादाबाद बुलाए जानेपर उन्होंने कहा कि सुनवाई का स्थान बदल कर बिजनौर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed