{"_id":"5949689a4f1c1b5c558b4667","slug":"41497983130-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकियों को लेकर अलर्ट रहेगी यूपी व उतराखंड पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकियों को लेकर अलर्ट रहेगी यूपी व उतराखंड पुलिस
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर (ब्यूरो)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी व उत्तराखंड पुलिस आतंकियों पर कड़ी नजर रखेगी। दोनों राज्यों की पुलिस ने इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा कांवड़ियों को अपना परिचय पत्र साथ लेकर चलने की हिदायत दी गई है। डीजे, त्रिशूल पर प्रतिबंध रहेगा।
सोमवार देर रात देहरादून में यूपी व उत्तराखंड के पुलिस अफसरों की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हुई बैठक में कांवड़ यात्रा का खाका तैयार किया गया। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी व उत्तराखंड पुलिस आतंकी घटनाओं के मद्देनजर तैयार रहेगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के पास परिचय पत्र होना जरूरी है। इस बार कांवड़ यात्रा में ज्यादा श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ियों के लिए कैंप नहर की पटरी के नीचे एक ओर लगाए जाएं। सड़क पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मरों के पास ऐसी व्यवस्था की जाए कि कांवड़ियों को इससे कोई परेशानी न हो। पेड़ की लटकी शाखाओं की छंटाई की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डीजे वालों को इस बारे में नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी किसी ने डीजे दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जुगाड़ पर भी पूरी तरह प्रतिबंध होगा। छह इंच से बड़े त्रिशूल को साथ ले जाने की इजाजत नहीं होगी। दो फीट से ऊंची कांवड़ ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रतिबंधित जुगाड़, डीजे व अन्य चीजों को पुलिस बॉर्डर से पहले ही रोकेगी। जो पेड़ लटके हैं, उनका यात्रा से पहले ही छंटान किया जाएगा। एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस को उसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। कांवड़ यात्रा नौ जुलाई के बाद शुरू होगी व 21 जुलाई तक चलेगी। बैठक में डीजीपी उत्तराखंड, एडीजे लॉ एंड ऑर्डर उत्तराखंड, एसपी बिजनौर अतुल शर्मा, एसपी मुजफ्फरनगर, डीआईजी सहारनपुर, आईजी इंटेलीजेंस, एसपी इंटेलीजेंस मेरठ, एसएसपी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी मौजूद रहे।