फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   414 candidates withdrew nominations in cooperatives

Bijnor News: बिजनौर - सहकारी समितियों में 414 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

Fri, 17 Mar 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
414 candidates withdrew nominations in cooperatives
- जिले में 395 संचालक निर्विरोध निर्वाचित, 452 सीटों पर होगा चुनाव
विज्ञापन

- करीब डेढ़ लाख मतदाता चुनेंगे समितियों के संचालक, 18 मार्च होना है संचालक पद का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सहकारी समितियों में संचालक पदों के चुनाव से 414 उम्मीदवार पीछे हट गए हैं, उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब जिले की समितियों में 452 संचालक पद की सीटों पर चुनाव होना है, जिन पर 1079 उम्मीदवार मैदान में हैं। 395 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिले की नौ समितियों पर एक भी संचालक पद के लिए चुनाव नहीं होगा।
जिले की 98 सहकारी समितियों के प्रथम चरण में संचालकों के निर्वाचन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हुई। नामांकन के दिन ही जिले में संचालक पदों की 302 सीटों पर एक एक ही नामांकन पत्र जमा हुआ थे। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की वापसी हुई तो 414 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। इस प्रकार जिले की अलग-अलग समितियों में 395 संचालकों की सीटों पर एक-एक ही उम्मीदवार रह गया है। अब सिर्फ 452 सीटों पर ही चुनाव होगा। संचालक 452 पदों पर 1079 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक 75 दावेदारों ने नजीबाबाद ब्लाॅक में नाम वापस लिए। इसके बाद नाम वापसी में मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक दूसरे नंबर पर है। सबसे कम 13 दावेदार की नाम वापसी धामपुर ब्लॉक में हुई है। 1079 प्रत्याशी चुनावी रण में जोर आजमाइश के लिए रह गए हैं। करीब डेढ़ लाख मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


नाम वापसी ब्लॉक वार
ब्लॉक नाम वापसी की संख्या
कोतवाली 43
अफजलगढ़ 20
मोहम्मदपुर देवमल 49
हल्दौर 48
नहटौर 43
नजीबाबाद 75
किरतपुर 22
धामपुर 13 जलीलपुर 45
नूरपुर 32 स्योहारा 24

इन ब्लॉकों में इतने बने निर्विरोध संचालक
कोतवाली 66
अफजलगढ़ 10
मोहम्मदपुर देवमल 34
हल्दौर 17
नहटौर 30
नजीबाबाद 50
किरतपुर 14
धामपुर 61
जलीलपुर 36
नूरपुर 34
स्योहारा 43

घर-घर जाकर मांग रहे वोट
संचालक पदों के लिए 18 मार्च को वोट डाले जाएंगे। प्रत्याशियों ने वोटर को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी गांव-गांव तथा घर-घर जाकर टोली में संपर्क कर रहे हैं। एक चुनाव क्षेत्र में चार से पांच-गांव है। प्रत्याशी एक-एक मतदाता से मिल रहे हैं। जो प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं वे अपने परिचितों व समर्थकों का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ समिति शत प्रतिशत निर्विरोध
सहायक निबंधक सहकारी समितियां डाॅ. प्रदीप सिंह के अनुसार जिले की नौ सहकारी समितियों में 81 संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। समितियों ने शतप्रतिशत निर्विरोध संचालक चुनने का रिकाॅर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed