फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   4,09,745 voters removed from voter list, equations will change in many seats

Bijnor News: मतदाता सूची से हटे 4,09,745 मतदाता, कई सीटों पर बदलेंगे समीकरण

Wed, 07 Jan 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
4,09,745 voters removed from voter list, equations will change in many seats
बिजनौर। बिजनौर जिले में आठ विधानसभा सीटों पर करीब 15 प्रतिशत वोट एसआईआर सर्वे में मतदाता सूची से हटा दिए गए। मतदाता सूची से काटे गए 4,09,745 मतदाता कई राजनीति पार्टियों का समीकरण आने वाले चुनाव में बिगाड़ सकते हैं। हालांकि इसका असर किस पार्टी पर पड़ेगा, इसके मंथन में भी सभी दल जुट गए हैं। क्योंकि वर्ष 2022 के चुनाव में चार विधानसभा सीट ऐसी रही, जहां दो हजार से कम वोट पर ही हार-जीत तय हो गई। वहीं एक सीट पर करीब छह हजार वोट का अंतर रहा। तीन विधानसभा सीटों पर ही दस हजार का आंकड़ा पार हो पाया, जिन पर जीत मजबूत मानी गई।
विज्ञापन

जिलेभर की आठ मतदाता सूची से एसआईआर सर्वे के तहत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मंगलवार को इस सूची का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें सबसे पहले यदि बात करें नजीबाबाद विधानसभा की यहां पर 52470 वोट काटे गए हैं। नगीना विधानसभा में 52381 वोट काटे गए हैं। बढ़ापुर विधानसभा में 47365 वोट काटे गए हैं। धामपुर विधानसभा में 47513, नहटौर विधानसभा में 36776, बिजनौर विधानसभा में 81527, चांदपुर विधानसभा में 46438, नूरपुर विधानसभा में 45275 वोट मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। जिले की आठों विधानसभा में कुल 409745 वोट लिस्ट से काटे गए हैं। अब जिले में 2323160 मतदाता एसआईआर सर्वे के बाद सूची में रह गए हैं।
विज्ञापन



सभी सीटों पर दिखेगा असर, गणित लगा रहे राजनीतक दल
जिले में आठ विधानसभा सीट हैं। यहां पर केवल दो सीट ऐसी रही, जहां पर दस हजार से ज्यादा वोटों से हार-जीत का अंतर था। बाकि एक सीट पर छह हजार और चार सीट पर दो हजार से कम अंतर रहा था। इनमें नजीबाबाद सीट पर सपा ने 23770 वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा नगीना में 26451 वोटों से चुनाव जीत लिया। नूरपुर में भी सपा 6065 वोटों से विजयी रही। वहीं चांदपुर में सपा को मात्र 234 वोटों से ही जीत मिली थी। उधर अन्य चार सीट बिजनौर में 1445, नहटौर में 258 और धामपुर में 203 वोटों और बढ़ापुर में बढ़ापुर में 14345 वोटों से भाजपा को जीत मिली थी। अब ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में वोट कटने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां आने वाले चुनाव को लेकर जोड़-घटनाव करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया गया। विवेक विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोग के निर्देशों का पालन किया गया। कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी वान्या सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति अमित गोयल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष के हुए सभी युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, Voter Helpline App और ऑनलाइन पोर्टल www.voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ना), फॉर्म-7 (नाम विलोपन) और फॉर्म-8 (संशोधन) के लिए आवेदन किया जा सकता है। संवाद
27 फरवरी तक होगा दावा-आपत्ति का निस्तारण



बिजनौर। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचक नामावलियों एवं सर्विस वोटर्स के आलेख्य प्रकाशन तथा एमएलसी (शिक्षक) नामावलियों के अंतिम प्रकाशन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रतिनिधियों को बताया गया कि दावा-आपत्ति निस्तारण की समय-सीमा 27 फरवरी निर्धारित है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर, 2026 को अर्ह होने वाले मतदाता फार्म-6 भरकर अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची में संशोधन, फोटो पहचान पत्र प्रतिस्थापन या निवास परिवर्तन संबंधी जानकारी के लिए फार्म-8 भरा जा सकता है। पंजीकरण और संशोधन ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed