फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   40 percent decline in road accidents in January

Bijnor News: जनवरी में सड़क हादसों में 40 फीसदी की गिरावट

Sat, 04 Feb 2023 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
40 percent decline in road accidents in January
-सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को हुआ समापन
विज्ञापन

- यातायात जागरूकता के लिए पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महीनेभर में सीएम योगी की प्रेरणा से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, इस अभियान के परिणाम काफी सकारात्मक रहे। यही कारण रहा कि सड़क हादसों में इस महीने चालीस फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। यह बात डीएम उमेश मिश्रा ने कही। सुरक्षित यातायात के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया किया गया।
शासन के निर्देश पर चार जनवरी से फरवरी तक चले सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सड़क पर खुद भी संभलकर चलना है और दूसरों को भी बचाना है। यातायात के नियमों का पालन करने से सुरक्षा भी बनी रहेगी। एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान बेहतर कार्य किया गया है। जिसके नतीजे काफी सकारात्मक रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने कहा कि जनवरी माह में सड़क हादसों में 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सड़क हादसों में होने वाली मौत का आंकड़ा भी 50 प्रतिशत कम हुआ है। कहा कि सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम की वजह से लोगों ने नियमों का पालन किया। वहीं चालान कट जाने के डर से भी बाइक चालकों ने हेलमेट पहना है। वहीं सड़क सुरक्षा माह में कार्य करने वाले सड़क सुरक्षा चैंपियनों को डीएम और एएसपी सिटी ने सम्मानित किया। यातायात उपनिरीक्षक बलराम सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर, सीओ यातायात भरत सोनकर, एआरएम धीरज पंवार, एआरएम पीएल पथिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed