{"_id":"5ec2bdc18ebc3e908a717eaa","slug":"40-people-leave-moradabad-by-buses-nazibabad-news-mrt482326565","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के 40 लोग हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के 40 लोग हुए रवाना
विज्ञापन
नजीबाबाद के रोडवेज बस स्टेंड़ पर जम्मू कश्मीर के लोगों को रवाना करने पहुंचे एडीएम राधेश्याम मिश?
- फोटो : NAZIBABAD
40 लोग बसों से मुरादाबाद हुए रवाना
नजीबाबाद। एडीएम एफआर की मौजूदगी में नजीबाबाद से जम्मू-कश्मीर के 40 लोगों को दो बसों के माध्यम से मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया।
एडीएम एफआर राधेश्याम मिश्रा, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुुमार सिंह और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने नजीबाबाद में काफी समय से क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके जम्मूू कश्मीर के 15 श्रमिकों सहित 40 लोगों को मुरादाबाद के लिए रोडवेज बस द्वारा रवाना किया। मुरादाबाद से श्रमिक ट्रेन द्वारा जम्मू कश्मीर जाएंगे। श्रमिकों के अतिरिक्त जम्मू कश्मीर के वह लोग भी शामिल थे, जो लॉकडाउन में नजीबाबाद अपने संबंधियों के यहां फंस गए थे। ऐसे लोगों ने ऑनलाइन वापसी के लिए आवेदन किया था। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि क्वारंटीन में रखे गए बिहार के श्रमिकों को भी जल्द रोडवेज बसों के माध्यम से उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।
23 श्रमिकों को पहुंचाया आश्रय स्थल
भागूूवाला। मंडावली पुलिस ने भागूवाला चौकी पर उत्तराखंड से पैदल आ रहे 23 श्रमिकों को रोककर प्रशासन को सौंपा। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बदायूं जा रहे सभी श्रमिकों को राजा चरत सिंह इंटर कालेज साहनपुर में क्वारंटीन कराया।

नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर जम्मू कश्मीर के लोगों को बस से रवाना कराते प्रशासनिक अधिकारी।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन