{"_id":"5d8517df8ebc3e93b147bf1d","slug":"40-crores-of-interest-will-go-to-farmers-account-bijnor-news-mrt44440761","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खाते में जाएंगे ब्याज के 40 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खाते में जाएंगे ब्याज के 40 करोड़ रुपये
विज्ञापन
40 crores of interest will go to farmers' account
- फोटो : farmer
किसानों के खाते में जाएंगे ब्याज के 40 करोड़ रुपये
बिजनौर। हाईकोर्ट के किसानों को एक माह में ब्याज सहित गन्ना भुगतान करने के आदेश से किसानों को बहुत राहत मिली है। किसानों का इस साल चीनी मिलों पर 40 करोड़ रुपये ब्याज बैठता है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद किसानों को ब्याज मिलने की आस जगी है।
जिले में करीब तीन लाख 42 हजार किसान गन्ने की खेती से जुड़े हैं। पिछले साल किसानों ने चीनी मिलों को करीब 3136 करोड़ रुपये का गन्ना बेचा था। किसानों का करीब 375 करोड़ रुपया मिलों पर अब भी बकाया है। जिले में नौ चीनी मिल हैं। इनमें से धामपुर, नजीबाबाद, बहादरपुर, बुंदकी ने ही अभी शत प्रतिशत भुगतान किया है। बिजनौर, चांदपुर, बिलाई, स्योहारा, बरकातपुर पर किसानों का अब भी बकाया है। गन्ना एक्ट के अनुसार चीनी मिलों द्वारा 14 दिन में गन्ना भुगतान न किए जाने पर ब्याज दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन चीनी मिल ब्याज के नाम पर फूटी कौड़ी भी किसानों को नहीं देती हैं।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब मिलों को विलंब गन्ना भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज देना होगा। फरवरी में कोर्ट ने पिछले सालों का विलंब भुगतान दिलाने के भी आदेश दिए थे, लेकिन उनका अब तक पालन नहीं हुआ है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने विलंब भुगतान के लिए कलक्ट्रेट में 16 दिन तक आंदोलन भी किया था। इस साल अब तक किसानों का 39.75 करोड़ रुपये का ब्याज चीनी मिलों पर बनता है। जिले की छह चीनी मिलों को ब्याज सहित भुगतान के लिए पहले ही डीएम कार्यालय से नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के अनुसार हाईकोर्ट ने किसानों को उनका हक देने का आदेश दिया है। उनके संगठन ने ब्याज के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। अगर एक बार चीनी मिलें किसानों को भुगतान देने लगेंगी तो फिर कभी किसानों का भुगतान नहीं अटकेगा।
चीनी मिल गन्ना खरीद बकाया ब्याज
धामपुर 575.93 00 3.26
स्योहारा 594.42 36.65 1.99
बिलाई 399.55 157.42 12.76
बहादरपुर 326.29 00 1.84
बरकातपुर 362.77 41.74 7.14
बुंदकी 333.76 00 1.97
चांदपुर 180.26 98.63 4.90
बिजनौर 110.83 48.72 4.56
नजीबाबाद 153.06 00 1.30
कुल 3136.92 383.16 39.75
नोट : ये आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। आंकड़े करोड़ रुपये में हैं।