{"_id":"6095898a8ebc3e83fa54a3a7","slug":"393-more-corona-infected-in-bijnor-district-bijnor-news-mrt537450397","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 393 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 393 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में 393 और मिले कोरोना संक्रमित
बिजनौर। जनपद कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को प्राप्त हुई कुल 1503 जांच रिपोर्ट में से 393 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1110 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अभी तक 29 अप्रैल को रिकॉर्ड अधिकतम 674 कोरोना के मामले मिले थे। वर्तमान में 3633 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 541 पर पहुंच गया है। ठीक होने वाले लोगों की स्थिति पर नजर डालें तो 9545 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 79 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अभी 3633 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस की संख्या 1917 पर पहुंच गई है।
361 लोगों का किया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को जनपदीय पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 361 लोगों का चालान करते हुए उनसे दो लाख 56 हजार 500 रुपये का जुुर्माना वसूला गया।