फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   389 village heads took oath in the district

गांव की सरकार के 389 मुखियाओं ने आज संभाल ली बागडोर

Wed, 26 May 2021 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
389 village heads took oath in the district
जिले में 389 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की 389 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने आज शपथ ली। पंचायतों में प्रधानों के साथ 4242 पंचायत सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ली है। अफजलगढ़ ब्लाक में आज नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ नहीं हुई है। 26 मई को 65 ग्राम पंचायत में शपथ होगी। शपथग्रहण की निगरानी को 140 मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
पंचायत चुनाव का परिणाम दो मई को फाइनल हो गया था। नवनिर्वाचित प्रधानों का 23 दिन बाद शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ है। नवनिर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्य को शपथ दिलाने के लिए 25 मई व 26 मई तय थी। डीएम रमाकांत पांडेय ने शपथग्रहण कार्यक्रम की निगरानी के लिए विकास खंड स्तर पर 11 तथा न्याय पंचायत स्तर पर 130 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इन पंचायतों में प्रधान के साथ दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। 25 मई आज 10 विकास खंड की 389 ग्राम पंचायत में शपथ कार्यक्रम हुए हैं। इसमें 389 प्रधान तथा 4242 पंचायत सदस्य को वर्चुअल शपथ दिलाई गई है। दो विकास खंड की 65 ग्राम पंचायत में 26 म ई बुधवार को शपथग्रहण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

अफजलगढ़ ब्लॉक में नहीं हुआ शपथग्रहण कार्यक्रम
जिले की अफजलगढ ब्लॉक में 25 मई को शपथग्रहण कार्यक्रम नहीं हुआ है। ब्लॉक में 78 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 41 ग्राम पंचायत के प्रधान व सदस्य 26 मई बुधवार को शपथ लेंगे। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में तैयारी पूरी है। ब्लॉक तथा न्याय पंचायत पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवगठित पंचायतों की पहली बैठक को दिशा-निर्देश जारी
जिले में 1123 पंचायत हैं। इनमें 454 पंचायत के प्रधान व सदस्य शपथ लेंगे। 389 प्रधान व 4242 पंचायत सदस्य की 25 मई को शपथग्रहण हो गया है। 65 प्रधान व 736 सदस्यों की 26 मई को शपथ है। इस प्रकार सभी 454 प्रधान व 4978 सदस्यों की पहली बैठक 27 मई बृहस्पतिवार को होगी। शासन से पहली बैठक का एजेंडा तय है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि सचिवों को निर्देश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री 28 मई को नवनिर्वाचित प्रधानों से करेंगे संवाद
डीपीआरओ सतीश कुमार ने शासन से जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई शुक्रवार को शाम साढ़े तीन बजे नवनिर्वाचित प्रधानों से वेबिनार द्वारा संवाद करेंगे। संवाद में प्रतिभाग करने वाले प्रधानों की सूची शासन से जल्द मिलेगी। प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
कोतवाली ब्लॉक के 93 प्रधानों को दिलाई शपथ
नगीना। ब्लॉक कोतवाली में 93 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बीडीओ श्रीकृष्णा ने वर्चुअल शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई से कम ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं, उन गांव के प्रधानों को अभी शपथ नहीं दिलाई गई है। ब्लॉक कोतवाली में 149 ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
नजीबाबाद ब्लॉक में 24 पंचायत में शपथ आज
नजीबाबाद ब्लाक में 131 ग्राम पंचायत हैं। इनमें मात्र 49 ग्राम पंचायत में प्रधान तथा सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। 25 मई आज 25 पंचायतों के प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई है। अवशेष 24 पंचायत के प्रधान व सदस्यों को आज शपथ दिलाई जाएगी।
अंथाई शेख में प्रधान व पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
नींदडू़। ब्रजभूषण खंड विकास अधिकारी आकू (नहटौर) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा एक बजे मध्यांह नवनिर्वाचित प्रधान दिलशाद अहमद तथा निर्वाचित 14 ग्राम पंचायत सदस्यों शबाना, शाहजहां, इफतखार, आलम, शारिब, कमरजहां, नईम, रेशमा परवीन, अली हसन, नसीर, शरीफ, गुफराना, शमीद व कांता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वार्ड संख्या-पांच के निर्वाचित पंचायत सदस्य महताब अहमद के निधन के कारण उक्त वार्ड खाली रह गया।
गंज दारानगर में दिलाई गई शपथ
गंज दारानगर। निजामतपुरा गंज ग्राम पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्राम पुराहा के प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। गांव के विकास एवं उन्नति के लिए समस्त पंचायत सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधान फिरोजा परवीन को पूर्ण समर्थन की बात कही गई।
पहली बार चुनाव लड़े और बन गए ग्राम प्रधान
किरतपुर। ग्राम पंचायत सीकरी बढ़ापुर के नव निर्वाचित युवा ग्राम प्रधान निरंजन सिंह के मन में गांव को शहर जैसा बनाने का इरादा है। ग्राम प्रधान निरंजन सिंह पहली बार चुनाव लड़े और अपने जीवन में पहली बार छोटी उम्र के प्रधान बन गए निरंजन सिंह का कहना है कि वे चाहते हैं कि उनका गांव स्वच्छता में जिले में नंबर वन पर रहे। स्वच्छता मिशन उनकी प्राथमिकता में शामिल है। शिक्षा उनका मुख्य उद्देश्य है।
शपथ लेने के बाद विकास कराने को उत्साहित हैं प्रधान
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत राहूखेड़ी कौरा की ग्राम प्रधान रोजीना सालिम शपथ लेने के बाद खुश हैं। पहली बार प्रधान बनीं अबुलवफा की पत्नी रोजीना सालिम कहतीं हैं कि उनका लक्ष्य सभी ग्रामीणों को साथ लेकर गांव को बहुमुखी विकास देना और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराना है।

उधर ग्राम पंचायत शेखपुर गढू के प्रधान धूमसिंह पहली बार प्रधान बने हैं। प्रधान निर्वाचित होने के बाद शपथ लेने से पूर्व ही नालों आदि की सफाई और पंचायत को सेनिटाइज कराने में सक्रिय धूमसिंह का कहना है कि उनका लक्ष्य ग्रामीणों की अपेक्षाओं और भावनाओं के अनुरूप कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed