फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   3654 polling party to leave for panchayat elections today

पंचायत चुनाव को 3654 पोलिंग पार्टी आज रवाना होंगी

Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
3654 polling party to leave for panchayat elections today
पंचायत चुनाव को 3654 पोलिंग पार्टी आज रवाना होंगी
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टी 18 अप्रैल को मतदान कराने के लिए संबंधित ब्लॉक से आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। जिले के 11 ब्लॉक से 3654 पोलिंग पार्टी जाएंगी। सबसे अधिक पोलिंग पार्टी कोतवाली ब्लॉक में हैं।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव में कुल 22 लाख 53 हजार 198 वोटर भाग लेंगे। इसके लिए 1456 मतदान केंद्र पर 3686 बूथ है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी 18 अप्रैल आज संबंधित ब्लॉक से रवाना होंगी। चुनाव कंट्रोल रूम के अनुसार हल्दौर ब्लॉक से 290, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक से 335, नूरपुर ब्लॉक से 379, जलीलपुर ब्लॉक से 360, अफजलगढ़ ब्लॉक से 304 पोलिंग पार्टी जाएंगी। धामपुर ब्लॉक से 335, स्योहारा ब्लॉक से 244, नहटौर ब्लॉक से 260, कोतवाली से 463, किरतपुर ब्लाक से 226, व नजीबाबाद ब्लाक से 458 पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। सीडीओ के पी सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

154 मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए तैनात
बताया गया है कि चुनाव में 130 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनमें हल्दौर व मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 12-12, नूरपुर व नजीबाबाद ब्लॉक में 14-14, जलीलपुर वह नहटौर ब्लॉक में 11-11, अफजलगढ़ व किरतपुर में आठ- आठ, धामपुर में 13, स्योहारा में 10 तथा कोतवाली ब्लॉक में 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। कहा कि कोतवाली व नजीबाबाद ब्लाक में तीन -तीन व बाकी ब्लॉक में दो दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मजिस्ट्रेट तैनाती स्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed