फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   36 lakh rupees cheated in the name of providing job

Bijnor News: नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये ठगे, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
36 lakh rupees cheated in the name of providing job
चांदपुर। थाना मंडी धनौरा के गांव कैसरा निवासी पूर्व प्रधान ने नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव कैसरा निवासी पूर्व प्रधान मदन भारती ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान पहचान चांदपुर में मुरादाबाद निवासी बाबूलाल से हुई थी। आपस में एक दूसरे के घर पर आना जाना हो गया था। उसी दौरान बाबूलाल ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी रेलवे विभाग में नौकरी करती है। वह रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी पर रखवा सकती है। बाबूलाल की बातों पर विश्वास कर करीब दो वर्ष पहले उसे चांदपुर में मिलने के लिए बुलाकर नौकरी लगवाने के बारे में कहा। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर उस समय उससे करीब 16 00,000 रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन

उसके बाद भिन्न दिनांक में आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये ले लिए। लेकिन अभी तक भी उसके रिश्तेदारों की नौकरी नहीं लगी। कहने पर टाल मटोल करता आ रहा है। 07 जनवरी 2024 को आरोपियों ने उसे चांदपुर तहसील पर बुलाया और कहा कि हम तुम्हारे रुपये वापस कर देंगे। जब वह अपने साथियों के साथ आरोपी बाबूलाल से मिलने चांदपुर तहसील के पास गया तो वहां पहले से ही आरोपी व उसके लड़के आदि लोग मौजूद थे। आरोपियों ने गाली देते हुए रुपये वापस देने व नौकरी लगवाने से मना कर दिया। जब उसने गाली देने को मना किया तथा रुपये वापस करने को कहा तो आरोपी आग बबूला होकर उसके साथ लात घूसों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। उसके साथी जब उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आस पास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed