फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   338 objections were received on the first day of the fair

मेले के पहले दिन 338 आपत्तियां आईं

Fri, 16 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
338 objections were received on the first day of the fair
नगीना। गन्ना किसानों के गन्ना सट्टों में गन्ना सर्वे व अन्य खामियां दूर करने के उद्देश्य से सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रांगण में समिति स्तरीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला के पहले दिन 338 आपत्तियां दर्ज हुई। यह 10 दिवसीय मेला 25 सितंबर तक लगेगा।
विज्ञापन

गन्ना किसानों के गन्ना सर्वे, भूजोत, गन्ना क्षेत्रफल, बैंक खाता परिवर्तन, मोबाइल संख्या, नाम परिवर्तन, साधन परिवर्तन, एट गेट परिवर्तन, बेसिक कोटा, नवीन सदस्यता लेने व वारिस सदस्य बनाने के लिए गन्ना विभाग की ओर से यहां सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रांगण में बृहस्पतिवार से 10 दिवसीय गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन मेला प्रारंभ किया गया। गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी व गन्ना समिति सचिव विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रदर्शन मेला से पूर्व समिति क्षेत्र के गन्ना किसानों को गन्ना सर्वे संबंधित प्री-कलेंडर (कच्चा कलेंडर) उपलब्ध करा दिए गये थे। प्री-कलेंडर में गन्ना सट्टा में किसी भी प्रकार की खामियां मिलने पर गन्ना किसान गन्ना समिति में प्रारंभ हुए 10 दिवसीय प्रदर्शन मेला में प्रार्थना पत्र देकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराए ताकि गन्ना सट्टा की उन खामियों को दूर कर किसानों का गन्ना सट्टा दुरुस्त किया जा सके। एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि अपने गन्ना सट्टे का घोषणा पत्र नहीं भरने वाले गन्ना किसानों का गन्ना सट्टा संचालित नहीं किया जाएगा और न ही कोई गन्ना संबंधित सूचना उनको विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकेगी। आज प्रदर्शन मेला के पहले दिन कुल 338 आपत्तियां प्राप्त हुई जिनमें से 20 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

466 शिकायतें हुईं दर्ज
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला स्थित किसान सहकारी गन्ना विकास समिति में गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ किसान प्रतिनिधि सुरेश कुमार सिंह व समिति सचिव साहब सिंह सत्यार्थी ने किया। कुल 466 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 205 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर मेले में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक, सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, चीनी मिल के गन्ना महा प्रबंधक अजय कुमार ढाका, अनिल राठी आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के गन्ना उपायुक्त ने किया निरीक्षण
स्योहारा। गन्ना समिति प्रांगण में आयोजित मेले में क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों का खेत में खड़ा आखिरी गन्ना भी शुगर मिल में जाये व किसानों को समय पर उनका गन्ना भुगतान हो जाये। उन्होंने किसानों से मेले का लाभ उठाने का आह्वान किया। मुरादाबाद मंडल के गन्ना उपायुक्त अमर सिंह ने मेले में पहुंचकर गन्ना सट्टे सर्वे मेले का निरीक्षण और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र नाथ सहाय व विशेष सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि गन्ना संबंधित किसी भी किसान की कोई समस्या शेष न रह पाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गन्ना बलवंत सिंह उप महाप्रबंधक गन्ना ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed