फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   33 thousand kv line wire stolen from seven electric poles

सात विद्युत खंभों से 33 हजार केवी लाइन के तार चोरी

Fri, 21 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
33 thousand kv line wire stolen from seven electric poles
छाछरी मोड़ क्षेत्र के गांव झाल व कुतुबपुर गढ़ी के जंगल विद्युत तार को छोड़ भागे चोर। - फोटो : BIJNOR
छाछरी मोड़। बुधवार रात्रि गांव झाल व कुतुबपुर गढ़ी के जंगल में चोरों ने सात खंभों से 33 हजार केवी की बिजली लाइन के तार चोरी कर ली है। तार चोरी से कई खंभे भी टूटकर जमीन पर गिर गए। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उनके दिमाग में पुलिस का बिल्कुल भय नहीं था। चोरों ने सात विद्युत खंभों से 1500 मीटर तार उतार लिया। उधर लाइन चोरी होने से तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

चलती लाइन से चोरी हुई 33 हजार केवी विद्युत लाइन छाछरी टीप बिजलीघर से शुरू होती है। हीमपुर दीपा पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में चोरी घटना एक आम बात हो गई है। बुधवार रात्रि चोरों ने 33 हजार केवी लाइन से 7 विद्युत खंभों का तार चोरी कर लिये। 7 खंभों से 1500 मीटर तार उतार लिया गया। तार उतारने के कारण कई बिजली के खंभे गिर जाने से टूट गए हैं। तार चोरी से क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। शटडाउन होने पर फील्ड स्टाफ ने पैट्रोलिंग की, लेकिन चोरी घटना रोकने में विफल रहे। ग्रामीणों का कहना है चालू लाइन ही सुरक्षित नहीं है। तब आम आदमी अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित है। बिजली विभाग अधिकारी व कर्मचारियों ने छानबीन की, कुछ तार एक गन्ने के खेत में बंडल बने हुए पड़े मिले।
विज्ञापन

कुछ माह पहले हुआ था झालू-छाछरी टीप लाइन का तार चोरी
कुछ माह पूर्व छाछरी टीप से झालू तक नहर के किनारे 33000 केवी क्षमता का तार छूमंतर हो गया। इस संबंध में विभागीय अधिकारी मौन है। इसकी जानकारी देने से विभाग अपना पल्ला झाड़ रहा है। क्षेत्र में इस लाइन पर चोरी होती रहती हैं। इससे पूर्व दर्जनों गांवों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस आज तक कोई चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली से पहले लाइन चालू करना चुनौती
फिलहाल बिजलीघर को दीपावली से पहले चालू करना विभाग के लिए चुनौती है। ऐसे में एक पुरानी लाइन जोकि डिंगरपुर बिजलीघर से आती है। यह लाइन काफी दिनों से बंद पड़ी हुई थी, जिसमें करंट छोड़कर बिजलीघर को आपूर्ति देने की गुंजाइश भी तलाशी जा रही है। अवर अभियंता बीएल वर्मा का कहना है कि तार चोरी के घटना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

पांच वर्ष से बंद लाइन के तार भी चोरी
झालू, नहटौर। कस्बा झालू की बिजली छाछरी बिजलीघर से जोड़ने के लिए विभाग ने वहां से उलेढ़ा नहर से होते हुए कड़ापुर, वजीदपुर नवादा, मुकरंदपुर होते हुए झालू बिजलीघर से जोड़ी। नगरवासियों व किसानों के विरोध के चलते अधिकारी कस्बा झालू की बिजली छाछरी मोड़ बिजलीघर से नहीं जोड़ थी और बिजनौर से जोड़ दी। जिस कारण झालू से छाछरी मोड़ तक लाइन सुचारु नहीं हो सकी। करीब पांच वर्ष पूर्व झालू से ग्राम मुकरंदपुर तक जा रही उच्च क्षमता वाली लाइन के लगभग साठ खंभों के तार चोरों ने चोरी कर लिए थे। जिसकी सूचना के बाद विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था। उधर नहटौर क्षेत्र के खंडसाल विद्युत उपकेंद्र के तहत फैजपुर के पास जंगल से वर्ष 2021 के मई माह में दस पोल की 33 केवी लाइन का तार चोरी हुआ था। गांव मिलक मुकीमपुर व बढ़ियोवाला के जंगल से 25 मई 2022 को 33 केवी का करीब 2500 मीटर तार चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed