फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   33 children brought from Kota, quarantined in homes

कोटा से लाए गए 33 बच्चे, घरों में किया गया क्वारंटीन

Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
33 children brought from Kota, quarantined in homes
कोटा से लाए गए 33 बच्चे, घरों में किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला प्रशासन कोटा से 33 बच्चों को लेकर आया है। सभी को उनके घर भेजकर वहीं पर क्वारंटीन किया है। वहीं पुलिस ने चाहशीरी में रखे गए दस जमातियों को भी एक बैंक्वेट हॉल में शिफ्ट किया है।
जिले के काफी बच्चे कोटा में रहकर कोचिंग करते हैं। कुछ लोग तो लॉकडाउन लगने पर किसी तरह वापस आ गए थे लेकिन काफी बच्चे अब भी वहां फंसे हुए थे। लॉकडाउन में फंसे हुए बच्चों के परिजन बुरी तरह परेशान थे। ये शासन से बच्चों को घर पहुंचाने की मांग कर रहे थे। रविवार को कोटा में फंसे 33 बच्चों को लेकर बस रोडवेज बस स्टैंड बिजनौर पहुंची। बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन उन्हें घरों में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है। अधिकतर बच्चे नजीबाबाद और धामपुर के बताए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशासन ने मोहल्ला चाहशीरी में दूसरे जिले के दस जमातियों को एक स्थान पर क्वारंटीन किया था। पुलिस ने रविवार को इन लोगों को चांदपुर रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन किया है। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार कोटा से लाए गए 33 बच्चों को उनके घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। जरूरत होने पर उनकी जांच भी कराई जाएगी। लखीमपुर के श्रमिकों को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

कोटा से बिजनौर पहुंचने पर अपने घर जाती छात्रा।

कोटा से बिजनौर पहुंचने पर अपने घर जाती छात्रा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed