फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   324 new corona patients found in the district

जनपद में 324 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप, टूटा रिकॉर्ड

Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
324 new corona patients found in the district
बिजनौर। जनपद में बुधवार को 324 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनके साथ में 2055 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। नए मरीजों में बिजनौर इलाके से 89 लोग शामिल हैं। अब सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1635 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 2379 जांच रिपोर्ट में से 324 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 2055 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6543 हो गई है। इनमें से अब तक 4839 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 69 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1635 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 29 हजार 949 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 26 हजार 883 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 6543 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 20 हजार 340 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 3066 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4839 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 69 लोगों की मौत हुई है और वर्तमान में 1369 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं। नए मरीजों में बिजनौर इलाके से 89, किरतपुर ब्लॉक क्षेत्र से 21, नजीबाबाद विकास खंड इलाके से 36, धामपुर ब्लॉक से 29, कोतवाली देहात विकास खंड क्षेत्र से 47, जलीलपुर ब्लॉक से 47, स्योहारा विकास खंड क्षेत्र से आठ, नूरपुर ब्लॉक से नौ, नहटौर विकास खंड क्षेत्र से 14 और हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र से 11 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed