{"_id":"5d0767a0eb3e4f8c99a6a01e2969ad96","slug":"32-examination-centers-were-90-attendance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 परीक्षा केंद्रों पर 90% रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 परीक्षा केंद्रों पर 90% रही उपस्थिति
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में लेखपाल भर्ती की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई। परीक्षा के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। 32 परीक्षा केंद्रो पर लगभग90 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
रविवार को जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में बिजनौर में 12, चांदपुर में चार, नजीबाबाद में पांच, धामपुर में सात व नगीना में चार केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे से छात्र वहां पहुंचने लगे थे। 45 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस तैनात रही। हर जगह पुलिस की व अफसरों की गाड़ियां घूमती रहीं।
द्वितीय पारी के दौरान भी यही हाल रहा। द्वितीय पारी की परीक्षा खत्म होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीएम विनोद पंवार का दावा है कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में 90 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा एलआईयू की देखरेख में हुई। एलआईयू की टीम परीक्षा के दौरान हर गतिविधियों पर नजर रखे रही। डीएम ने एसपी हरिनारायण सिंह के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
परीक्षा केन्द्रों पर बिना पहचान पत्र लगे मिले अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिये कि पहचान पत्रों को अपने सीने पर निश्चित रूप से लगाएं। टाटा कन्सल्टेन्ट सर्विस (टीसीएस) के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर सजग नहीं पाए जाने पर डीएम ने निर्देश दिए कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें। दोनों अफसरों ने आरजेपी इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्लॉक रूम का निरीक्षण किया, जिसमें परीक्षार्थियों के बैग, मोबाइल आदि रखे हुए मिले।
केन्द्र व्यवस्थापक ने बताया कि सभी को टोकन जारी कर दिये गये हैं, टोकन जमा कर परीक्षार्थी अपना सामान प्राप्त कर सकते हैं। सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने में निर्गत निर्देशों का सही अनुपालन नहीं किया है, डीएम ने अपने सम्मुख परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित कराए।
वर्धमान कॉलेज तथा मॉर्डन एरा में निरीक्षण के दौरान प्राचार्य, आब्जर्वर व अन्य कर्मचारी बिना पहचान पत्र पाए गए। दूसरी शिफ्ट में डीएम ने धामपुर पहुंचकर दिशा टेक्निकल इंस्टीट्यूट तथा आरएसएम डिग्री कॉलिज में संचालित परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया गया और टीसीएस के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे पहचान पत्र का प्रयोग करें।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी हुई बेहोश
नजीबाबाद। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी बहोश हो गई। केंद्र व्यवस्थापक डॉ.भूपेंद्र सिंह की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक सुशील कुमार ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षार्थी को उपचार दिया।
ओएमआर शीट सहित परीक्षार्थी गिरफ्तार
नजीबाबाद। कासमियां इंटर कॉलेज केंद्र पर कक्ष संख्या 32 से प्रथम पारी में एक परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक को चकमा देकर ओएमआर (आंसर शीट) लेकर फरार हो गया। केंद्र व्यवस्थापक महताब अहमद ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
सूचना पर ओएमआर शीट लेकर फरार हुए परीक्षार्थी दीपक कुमार को किरतपुर के कोटला बसी से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कक्ष निरीक्षक अजय यादव की ओर से दीपक कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
दो-दो उत्तर पत्रक ले गए परीक्षार्थी
धामपुर। लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान पहली पारी में आरएसएम डिग्री कालेज परीक्षा केंद्र से पहली पारी में दो परीक्षार्थी एक एक उत्तर प्रपत्र के स्थान पर दो दो प्रपत्र लेकर भाग गये। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में परीक्षार्थियों से संपर्क कर उत्तर पत्रक मंगा लिए गए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षार्थियों पर भूल से यह पत्रक चले गए थे।
नगर में सात कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। आरएसएम डिग्री कालेेेज के परीक्षा केंद्र पर दो परीक्षार्थी प्रथम पाली में एक के स्थान पर दो-दो उत्तर प्रपत्र लेकर भाग गए। इसका पता बाद में प्रपत्रों की गिनती होने के बाद चला। बाद में पता चला कि कक्ष संख्या 102 में परीक्षा दे रहे छात्र यह प्रपत्र लेकर भागे हैं।
इनमें बागपत निवासी आशीष और नगीना का परीक्षार्थी राहुल शामिल हैं। कालेज प्रबंधन ने दोनों परीक्षार्थियों से रिकार्ड के आधार पर संपर्क किया। एसडीएम सतेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम दोनों छात्रों ने प्रपत्र जमा करा दिए हैं। परीक्षार्थियों के पास भूलवश यह चले गए थे। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. एलबी रावल ने बताया कि प्रथम पाली में 504 परीक्षार्थियों में से 71 गैर हाजिर रहे।
लेखपाल बने तो ईमानदारी से करेंगे काम
बिजनौर। जिले में 507 पदों पर लेखपाल भर्ती की परीक्षा देकर केंद्रों से निकलते ही अभ्यर्थी एक दूसरे से उत्तरों का मिलान करने में लग गए। कुछ के चेहरे लटक गए तो अधिकांश के चेहरे खिले नजर आए।
पहली पाली की परीक्षा 12 बजे छूटी। दूसरी पाली में परीक्षा देने के लिए केंद्रों के बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने परीक्षा देकर केंद्रों से निकल रहे अभ्यर्थियों के प्रश्र पत्र लेकर सवाल देखे। आरजेपी इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर आए चितरंजन कुमार ने बताया कि परीक्षा में 100 प्रश्र थे। जबकि समय मात्र 90 मिनट का था। प्रश्र हल करने के लिए समय बहुत कम मिला।
निगेटिव मार्किंग न होने की वजह से वो सभी सवाल कर आया। अंकित कुमार के मुताबिक उसने परीक्षा की ज्यादा तैयारी नहीं की थी। लेकिन प्रश्र आसान आने के कारण आसानी से कवर हो गया। सौरभ कुमार, सतेंद्र चौधरी के मुताबिक वह काफी समय से परीक्षा की तैयारियों में लगे थे।
अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर वे भर्ती हो गए तो ईमानदारी से काम करेंगे। नगीना में चार परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई।