फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वर्षा के साथ बिजली तड़की ओलावृष्टि, विद्युत उपकरण फुंके

वर्षा के साथ बिजली तड़की ओलावृष्टि, विद्युत उपकरण फुंके

Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
वर्षा के साथ बिजली तड़की ओलावृष्टि, विद्युत उपकरण फुंके
वर्षा के साथ ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। अचानक मौसम खराब होने के दौरान हुई वर्षा के हल्की ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुईं हैं। नगर में जल निकासी अवरुद्ध होने पर पानी सड़क पर जमा हो गया। मंडावली में वर्षा के दौरान बिजली तड़कने से कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए।

शुक्रवार को मौसम खराब होने से तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई। वर्षा के दौरान बिजली तड़कने से साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। वर्षा के साथ ओलावृष्टि से गन्ने, गेहूं और मटर की फसलें प्रभावित हुईं हैं। किसानों कामेंद्र, सत्तार नरेंद्र, संजीव, अनिल, ब्रह्मपाल, सुनील, नरदेव, समी, रईस आदि का कहना है कि वर्षा से फसलों को लाभ तो हुआ है लेकिन हल्की ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित भी किया है। गेहूं और मटर की फसल पर ओला पड़ने से कई-कई पर फसल अधिक प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रभावित किसानों की फसलों की जांच कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। नगर में वर्षा के दौरान कई मोहल्लों की नालियां अवरुद्ध होने से कुछ समय के लिए पानी सड़क पर जमा हो गया। वर्षा के चलते मोहल्ला संतोमालन, रम्पुरा, मुगलूशाह, पाईबाग में मार्ग पर पानी जमा होने से महिला, बच्चों सहित नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर मंडावली में बिजली तड़कने के दौरान विद्युत उपकरण संचालित थे। डबलफेस और अर्थिंग होने से सतेंद्र कुमार, अर्जेंद्र, प्रशांत, मोहन लोकेंद्र आदि लोगों के विद्युत संचालित उपकरण टीवी, इंवर्टर आदि फुंक गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय बिजली तड़क रही थी उस समय विद्युत आपूर्ति जारी थी। विद्युत आपूर्ति बंद होती तो उनके उपकरण फुंकने से बच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed