{"_id":"5c4751cabdec2273a67c93c2","slug":"31548177866-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण
विज्ञापन
डीएम ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण
मंडावली। डीएम ने मंडावली थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने थानाध्यक्ष को अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा थाना परिसर को साफ-स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
डीनम अटल कुमार राय ने मंगलवार को मंडावली थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह की उपस्थिति में डीएम ने कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, मैस का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव ठीक रखने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष को अपराधों पर अंकुश लगाने, शरारती तत्वों पर निगाह रखने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस आई प्रीतम, रणवीर सिंह, साहब सिंह सहित थाने का स्टॉप मौजूद रहा।