{"_id":"5c1005a1bdec2241bf44a642","slug":"31544553889-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से बंद पड़ा डाकघर का काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से बंद पड़ा डाकघर का काउंटर
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन से बंद डाकघर का काउंटर
स्योहारा। डाक विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते एमपीसीएम काउंटर बीते छह दिन से बंद है। इससे मनीऑर्डर रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में एक उप डाकघर है। सात दिसंबर से एमपीसीएम काउंटर के कंप्यूटर ठप्प है। इसका कारण पासवर्ड डिसएबल हो जाना बताया जा रहा है। कंप्यूटर बंद होने के कारण मनीऑर्डर, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट करने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। उप डाकपाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि एमपीसीएम काउंटर के कंप्यूटर का पासवर्ड सात दिसंबर को डिसएबल हो गया था। बताया कि यह पासवर्ड तीन माह तक चलता है। इसके बाद पासवर्ड डिसएबल हो जाता है। इसे सिस्टम मैनेजर बिजनौर द्वारा ट्रांसफर किया जाता है। तभी इसकी सूचना सिस्टम मैनेजर बिजनौर को दे दी गई थी। इसके बाद से बार बार सूचना दी गई। लेकिन अभी तक पासवर्ड ट्रांसफर नहीं किया गया। इस कारण एमपीसीएम सिस्टम बंद है। उपभोगता नजम सिद्दीकी, शोभित, हरिओम, अरशद, रेशमा, चांदनी, मुस्कान आदि ने बताया कि वह छह दिन से स्पीडपोस्ट करने के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं।