{"_id":"5bfedf68bdec2241a73a7266","slug":"31543429992-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा घर- भाजपा का घर नारे के साथ 15 दिसंबर तक बूथ स्तर पर पद यात्रा करेगे कार्यकर्ता: सुनील भराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा घर- भाजपा का घर नारे के साथ 15 दिसंबर तक बूथ स्तर पर पद यात्रा करेगे कार्यकर्ता: सुनील भराला
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर तक पद यात्रा करेंगे कार्यकर्ता : सुनील भराला
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुनील भराला ने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में नगर और गांवों में बूथों तक कार्यकर्ता पद यात्रा कर ‘मेरा घर-भाजपा का घर’ नारे के साथ संपर्क करेंगे। इस यात्रा में एमपी, एमएलए, मंत्री और कैैबिनेट मंत्री सभी कार्यकर्ता के रूप में शामिल होंगे।
दुर्गा विहार कॉलोनी में सांसद डॉ. यशंवत सिंह के आवास पर विधान सभा स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि पद यात्रा का उद्देश्य जनता को पार्टी से जोड़ना है। अपात्रों के वोटों को कटवाना और सही वोटों को बनवाना है। पद यात्रा के दौरान प्रत्येक टीम में 25-25 कार्यकर्ता शामिल होंगे। धामपुर विधान सभा के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। इनमें से तीन शेरकोट, धामपुर और स्योहारा नगर, दो टीम धामपुर, स्योहारा ग्रामीण के लिए हैं। एक अतिरिक्त टीम का गठन किया गया है। कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो चरण बूथों पर कार्यकर्ता अभिनंदन और कमल संदेश बाइक यात्रा पूरे हो चुके हैं। यह तीसरा कार्यक्रम है। सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा के दौरान कम से कम पांच रात गांवों में ही विश्राम करना होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रमोद राठी, भूपेंद्र बाबी, दिनेश सैनी, सुभाष चौहान, दयाशंकर, विकास, पुरुषोत्तम, प्रमोद अग्रवाल, राघव शरण गोयल, राकेश चौधरी, नवनिहाल सिंह मौजूद रहे।