{"_id":"5bf9ad60bdec2241b842e37f","slug":"31543089504-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर पति की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर पति की डेंगू से मौत
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डेंगू
अमरोहा। डिडौली थानाक्षेत्र के गांव पतेई खालसा की राशन डीलर के पति की इलाज के दौरान डेंगू से मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से उनका मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। डेंगू से मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
पतेई खासला निवासी गुलाम मोहम्मद की पत्नी गुलशन जहां राशन डीलर हैं। गुलाम को पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। शुरू में परिजनों ने गांव में ही इलाज कराया। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। गुरुवार को गुलाम की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी लगातार हालत बिगड़ती चली गई। शनिवार तड़के करीब चार बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने गुलाम मोहम्मद की मौत की वजह डेंगू बताई है। गुलाम मोहम्मद के तीन बच्चे हैं। शनिवार को गांव में शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में शव का सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
अमरोहा। युवक की डेंगू से मौत की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने गांव में आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा मच्छरनाशक स्प्रे और लार्वानाशक दवाई का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिले अब तक डेंगू के तेरह मरीज सामने आए
अमरोहा। जिले में इस साल अब तक 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। राशन डीलर के पति की मौत को स्वास्थ्य विभाग इस साल डेंगू से मौत का पहला केस बता रहा है। लेकिन सेहत महकमा मौसम में आए बदलाव को हेल्दी सीजन बताकर डेंगू पर रोकथाम लगाने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।