{"_id":"5bf5a642bdec2269a4150d2c","slug":"31542825538-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने दुकानदारों से वसूला जुर्माना
नगीना। नगर पालिका को स्वच्छता रेंकिंग में टॉप पर लाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इस दौरान सड़क पर कूड़ा डालने वाले तेरह दुकानदारों से लगभग तेरह सौ रुपये जुर्माना स्वरूप वसूले गए।
पालिका की ओर से नगर में चलाया जा रहा सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार रात अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बड़ा मंदिर गेट के पास सफाई की गई। सफाई अधिकारी धीरज राय वर्मा, सफाई लिपिक लालबहादुर वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों पर कई मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर चूना डलवाया गया। कर्मचारियों ने मुख्य स्थानों पर सूखे और गीले कूड़े को डालने के लिए हरे और नीले रंग के दो कूड़ेदान लगवाए हैं। टीम ने लोगों से गंदगी को कूड़ेदान में ही डालने की अपील की है। इस दौरान सड़क पर गंदगी करने वाले 13 दुकानदारों से लगभग 1300 रुपये जुर्माना स्वरूप वसूले गए। साथ ही पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। ईओ ने बताया की नगर में रात में विशेष सफाई अभियान व जुर्माना वसूलने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस मौके पर प्रधान लिपिक मदन पाल, मुनीर अहमद, रोहित कुमार, तमीद अहमद, सभासद गोपाल शर्मा, सिद्दीक मुल्तानी, मोहम्मद तालिब, अशोक कुमार, फिरोज अहमद जैदी, नूरकमर आदि रहे।