{"_id":"5bef0c8bbdec22697b1172d3","slug":"31542392971-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा में नियमों का सख्ती से होगा पालन:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा में नियमों का सख्ती से होगा पालन:डीएम
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी परीक्षा में नियमों का सख्ती से होगा पालन: डीएम
बिजनौर।18 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके संबंध में विद्यार्थियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
डीएम अटल कुमार राय के अनुसार प्राथमिक स्तर की परीक्षा दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा अपराह्न तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। सभी अभ्यर्थियों का निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित समय से 45 मिनट पूर्व अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के दस मिनट बाद किसी भी दशा में अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र(निर्वाचन कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड), प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की मूल प्रति अथवा प्रशिक्षण के किसी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार/सक्षम प्राधिकारी द्वारा अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लेकर अवश्य आएं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, किताब, नोटबुक या अन्य डिवाइस ले जाना वर्जित है। ओएमआर शीट/उत्तर पुस्तिका में किसी प्रकार के व्हाइटनर/ करेक्टिंग फ्लूईड का प्रयोग नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने पर सर्वप्रथम अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट में की गई प्रविष्टि तथा रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुक्रमांक, सीरीज, भाषा विकल्प, विज्ञान, गणित/सामाजिक विषय एवं अन्य समस्त प्रविष्टियों को भरेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा उत्तर पत्रक हल किए गए प्रश्नों की संख्या शब्दों में अवश्य लिखी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने पर अभ्यर्थियों द्वारा उत्तर पत्रक की मूल कॉपी एवं एक कार्बन कॉपी कक्ष निरीक्षक को प्राप्त करानी है। एक कार्बन कॉपी अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकते हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम के अनुसार प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को भेजे गए सामान्य अनुदेशकों एवं प्रश्न पुस्तिका के आवरण पर मुद्रित निर्देशों का पालन करें। यदि कोई अभ्यर्थी इसके विपरीत आचरण करता पाया गया तो उसकी परीक्षा निष्कासित कर दी जाएगी।