फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला परिजनों को जहरीला पदार्थ देकर लापता

महिला परिजनों को जहरीला पदार्थ देकर लापता

Sun, 21 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला परिजनों को जहरीला पदार्थ देकर लापता
महिला परिजनों को जहरीला पदार्थ देकर लापता
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव निवासी युवक का विवाह आठ वर्ष पूर्व थाना नूरपुर के गांव निवासी महिला से हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। युवक का आरोप है कि शनिवार रात को पूरा परिवार, महिला और उसके दो भाई खाना खाकर सोए थे। रविवार तड़के करीब तीन बजे जब युवक की आंख खुली तो महिला घर पर नहीं थी। युवक ने परिजनों को जगाना चाहा तो वे नहीं उठ पाए। सभी नशे की हालत में थे। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीणों ने सभी परिजनों को उठाकर गांव के प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया। परिजनों के मुताबिक उन्हें जहरीला पदार्थ देकर महिला घर से फरार हुई है। युवक के पिता ने बताया की महिला घर पर रखा पांच तोले सोना, करीब 10 तोले चांदी के जेवरात समेत 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर दे दी है। हल्का दरोगा लोकेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। दरोगा के मुताबिक महिला पहले भी दो बार घर से जा चुकी है।


विजयपुर का सेंटर बासोवाला के पास लगेगा
बढ़ापुर। विजयपुर गन्ना क्रय केंद्र के लिए मिल को जगह नहीं मिलने पर किसानों, गन्ना विकास परिषद, समिति अधिकारियों की सहमति पर मिल ने क्रय केंद्र को गांव बासोवाला के पास लगवाया है। यह स्थान पूर्व के क्रय केंद्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। क्षेत्र के किसान दशकों से थाने के पास स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र विजयपुर पर आपूर्ति करते हैं। यह जमीन श्री चुन्नी वाला मंदिर की है। मंदिर समिति का अनुबंध समाप्त होने पर समिति ने क्रय केंद्र लगवाने से इंकार कर दिया। इस कारण अब किसानों को करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित गांव बासोवाला के पास बनाए गए क्रय केंद्र पर अपना गन्ना तुलवाना पड़ेगा। द्वारिकेश चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक रमेश परशुरामपुरिया का कहना है कि मिल के लिए किसान हित सर्वोपरि है। इस बार गन्ना क्रय केंद्र के लिए जगह देने से मंदिर कमेटी प्रबंधन द्वारा स्पष्ट इंकार कर देने पर मिल के फील्ड स्टाफ और बढ़ापुर के कई जागरूक गन्ना किसानों की सहमति के बाद क्रय केंद्र स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed