{"_id":"5bae7cc5867a557f5f41a507","slug":"31538161861-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र निर्माण में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
अफजलगढ़। शिखर चंद राजेंद्र कुमार जैन सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने घर का संस्करणात्मक वातावरण परीक्षा व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता, अभिभावक संपर्क, गृहकार्य, भोजन, स्वास्थ्य आदि विषयों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंत्री सुबोध चंद्र शर्मा ने बालकों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हमारा योगदान होना चाहिए। वहीं कहा कि राष्ट्र निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों का योगदान बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के मेधावी छात्र चर्चिल चौहान, शीतल कुमारी, सृष्टि गुप्ता, सौम्या गौड़, स्तुति रस्तौगी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रांत स्तर की बौद्धिक प्रतियोगिताओं के संस्कारिता राजपूत, अफ्शानूर, वैभव बंसल व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन को विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह, प्रबंधक विपिन जैन, अनिल रस्तौगी, राजकुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ताराचंद व संचालन जयकुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में राजपाल सिंह, ललित कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, नीता देवी, योगिता, कामिनी रहीं।