{"_id":"5b92cea9867a557e876d83ef","slug":"31536347817-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्तेभर से टूटे पड़ा तार, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्तेभर से टूटे पड़ा तार, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूखालू। एक सप्ताह से टूटे पड़े 11 हजार की विद्युत लाइन के तार को जुड़वाने की मांग लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। तार को जुड़वाने के लिए ग्रामीण कई बार विद्युत अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
शुक्रवार को बुरावली विद्युत फीडर के गांव हथियाखेड़ा के ग्रामीणों ने एक सप्ताह से टूटे पड़े 11 हजार की विद्युत लाइन के जर्जर तार को जुड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि हथियाखेड़ा से गुलामपुर को जाने वाली 11 हजार की विद्युत लाइन के दो तार एक सप्ताह से हथियाखेड़ा निवासी चंद्रभान के गन्ने के खेत में टूटे पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को खेत से पशुओं के लिए चारा लाने में हर समय खतरा बना रहता है। विद्युत लाइन के तार टूटने के कारण ग्रामीण अपनी फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बुरावली विद्युत फीडर पर की, लेकिन अभी तक टूटे तारों को ठीक नहीं कराया गया है। गुरुवार की रात टूटे विद्युत तारों से बाजरे के खेत में चिंगारी उठने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को दी, तब जाकर बिजली सप्लाई बंद की गई। मांग करने वालों में चंद्रभान सिंह, कैलाश सिंह, हरवंश सिंह, चंद्रपाल सिंह, रमेश, रामनाथ आदि शामिल रहे।