{"_id":"5b79aff842c79246424d5c67","slug":"31534701560-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छड़ी जाहर दीवान मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छड़ी जाहर दीवान मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छड़ी जाहर दीवान मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
गंज दारानगर। छड़ी जाहर दीवान मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने जाहर दीवान मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। वहीं बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। महिलाएं भी मेले में जमकर खरीदारी की।
गंज गंगा घाट पर लगने वाले छड़ी जाहर दीवान मेले में रविवार शाम तक पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने मेले को गुलजार कर दिया। मेले पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान कर जाहर दीवान मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया। बच्चों ने मेले का जमकर आनंद उठाया। महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की। मेले में बने आश्रमों में श्रद्धालुओं ने आराम कर अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मेले में जनपद बदायूं मुरादाबाद संभल अमरोहा बरेली रामपुर मेरठ बुलंदशहर सहित कई जिलों के श्रद्धालु मेले में आते हैं। सैनी धर्मशाला में लगे खोया पाया केंद्र पर करीब 20 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया। मेले में भीड़ के कारण श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर कई बार जाम के हालात बने। पुलिस वाहनों को निकलवाने में जुटी रही।
चारों ओर फैली गंदगी
पॉलिथीन पर रोक लगने के बाद और घाटों पर जिला पंचायत द्वारा लगे होर्डिंग के माध्यम से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की गई, फिर भी बोर्ड के नीचे पॉलिथीन और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाट पर दूर तक पन्नी वह कूड़े करकट के ढेर नजर आ रहे हैं। सफाई कर्मी मेले से नदारद हैं। वहीं जेबकतरों और शराब माफिया मेले में सक्रिय नजर आए।