{"_id":"5b6c94d04f1c1b6a1c8b536a","slug":"31533842640-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग के खिलाफ हरकत में आया परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग के खिलाफ हरकत में आया परिवहन विभाग
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जोया हादसे में हुए दर्दनाक हादसे के बाद परिवहन विभाग ने डग्गामारी रोकने के लिए हरकत में आ गया है। गुरुवार को ओवर लोडिंग कर रहे सात चार पहिया वाहनों को बंद किया गया। जल्द ही कार्रवाई का दायरा बड़े वाहनों तक बढ़ाया जाएगा।
तीन सीटर ऑटो और सात सीटर विक्रम में लगभग सभी चौराहों पर ओवर लोडिंग देखा जाना आम बात है। ऑटो और विक्रम में पहले तो अंदर ही ओवर लोडिंग की जाती है, इसके बाद इनके दोनों ओर भी सवारियों को खड़ा कर ढोया जा रहा है। पुलिस के सामने से ही ओवरलोड वाहन बे रोकटोक गुजरते रहते हैं। परिवहन विभाग अब इनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। ओवर लोडिंग करने वाले ऑटो व विक्रम से न केवल जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि इन्हें चिन्हित कर सीज करने की भी तैयारी की जा रही है। एआरटीओ एके राजपूत ने डग्गारी कर रहे चार पहिया सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से चार वैन को गजरौला थाने में बंद किया गया है। इसके अलावा एक मैजिक और दो विक्रम में ओवर लोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है।