फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिल पर प्रदर्शन करेगी सपा

गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिल पर प्रदर्शन करेगी सपा

Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिल पर प्रदर्शन करेगी सपा
हसनपुर। भाजपा की सरकार में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों का गन्ना भुगतान अटका हुआ है। पर्चियों के लिए फर्द मांगी जा रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर हसनपुर चीनी मिल पर 19 जुलाई को प्रदर्शन किया जाएगा। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहीं।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। सरकारी महकमे में बिना पैसे के कोई कार्य नहीं हो रहा है। प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल नहीं बढ़ना चाहिए। इसलिए अपराध को नियंत्रित करने के लिए अपराध विरोधी अभियान अवश्य चलाए जाने चाहिए, लेकिन वर्तमान में सरकार का एनकाउंटर अभियान सरकार और प्रशासनिक अमले की मानसिकता दर्शा रहा है। क्योंकि मुठभेड़ में वास्तविकता का दूर तक कहीं कोई नाम नहीं है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों का गन्ना चीनी मिल बाहर का गन्ना लेकर पेराई कर रही है। किसानों का मिल सट्टा बढ़ाए जाने के लिए जिस प्रकार से सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। यह बिलकुल गलत है। गलत तरीके से सर्वेक्षण किया जा रहा है। सरकार ने 14 दिनों का आश्वासन दिया था लेकिन किसान का भुगतान न करके उनका शोषण उत्तर प्रदेश की सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है।प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। सरकार यदि दलितों पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों की हितैषी है तो वह पूरे देश के अल्पसंख्यक संस्थानों में कानून ला कर कोटा निर्धारित क्यों नहीं कर देती। कहा कि सपाई किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जन सभा के जिलाध्यक्ष फैसल अली, शकील चौधरी, पूर्व सभासद चौधरी इंशा अल्लाह, सभासद बदर कुरेशी, राशिद कुरेशी, यूसुफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed