{"_id":"5ae61b704f1c1b350a8b7339","slug":"31525029744-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद जयंती पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारद जयंती पर कार्यक्रम
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने कहा कि पत्रकारिता सेवा का क्षेत्र है। बेजबान की जुबान बनने वाली मिशन पत्रकारिता की समाज को आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
विश्व संवाद केंद्र शाखा बिजनौर के तत्वावधान में आर्य समाज स्कूल प्रांगण में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल, पंकज भारद्वाज, नरेंद्र मारवाड़ी ने भारत माता व देवर्षि नारद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने कहा कि देश में पत्रकारों का इतिहास गौरवमयी है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में मिशन पत्रकारिता को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की पत्रकारिता में राष्ट्रीय चरित्र और नैतिकता का अभाव हो रहा है, इसलिए समाज को जोड़ने वाली मिशन पत्रकारिता की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार व सांध्य हिंदी दैनिक समाचार पत्र पब्लिक इमोशन के संपादक पंकज भारद्वाज व स्तंभकार कुमुद कुमार ने कहा कि देवर्षि नारद जी ब्राह्मण के प्रथम आदि पत्रकार थे। उन्होंने सबसे संवाद स्थापित कर समाज को जोड़ने का काम किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रकाश वर्मा, ललित जोशी व योगेश कुमार बंटी को ग्रामीण पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मारवाड़ी व संचालन हरवीर डबास ने किया। कार्यक्रम के अंत में सह विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर ने सभी पत्रकारों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में गिरीराज सिंह, रूपेश कुमार बंटी, कमल कुमार, ब्रजवीर सिंह, संजीव शर्मा, अजित चौधरी, अनुभव चौधरी आदि मौजूद रहे।