{"_id":"5ad790ce4f1c1b80028b5457","slug":"31524076750-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने जाम के बाद प्रशासन हरकत में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने जाम के बाद प्रशासन हरकत में आया
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चंदक। आकियू के धरना-प्रदर्शन और जाम के पश्चात प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार को लोकनिर्माण विभाग की टीम ने गांव रायपुर बेरीसाल पहुंचकर रिपोर्ट बनाई।
विदित हो कि 1980 में बने चंदक-बालावाली मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग ने किसानों की जमीन को अधिगृहीत किया था। इसका मुआवजा ग्रामीणों को 33 साल बाद भी नहीं मिला। सोमवार को आजाद किसान यूनियन के बैनर तले ग्राम रायपुर में धरना-प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर सड़क को उखाड़ कर कब्जा करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को नजीबाबाद लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता अनिल कुमार, रामबहादुर सिंह अमीन और जेई पन्ना लाल गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने टीम के सामने आबादी क्षेत्र के हिसाब से मुआवजा दिलाने, सूची में छूटे हुए नामों को शामिल करने सहित कई मांगे रखीं। सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों के आधार रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दौरान आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. राजेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, कृपाल सिंह, कैलाश, गुड्डू, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।