फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल

Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल
कोतवाली देहात (बिजनौर)। कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर गांव सिकंदरपुर के पास सिद्धबली कोटद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे के गहरे गड्ढे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली सवार छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नूरपुर क्षेत्र के गांव खानपुर बिल्लोच निवासी रोहन कुमार अपने परिवार और रिश्तेदार थाना अमरोहा क्षेत्र के गांव छाई मिलक निवासी नन्हे सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली से रविवार सुबह लगभग सात बजे सिद्धबली कोटद्वार दर्शन करने जा रहे थे। 50 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर टॉली कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर गांव सिकंदरपुर के पास पहुंची तो गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में ड्राइवर नन्हे सिंह से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामवासी मौके पर पहुुंचे और ट्रॉली सीधी कर उसके नीचे दबे लोगाें को निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सावित्री देवी पत्नी स्वरूप सिंह, संगीता पुत्री राम प्रसाद सिंह, पंकज पुत्र धर्मपाल सिंह, आकाश पुत्र मटर सिंह, विनोद देवी, ड्राइवर नन्हे सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उसके बाद सभी श्रद्धालु कोटद्वार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed