फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पद्यमावत फिल्म के विरोध में सिनेमा हॉल के प्रभबंधकों को ज्ञापन दिया

पद्यमावत फिल्म के विरोध में सिनेमा हॉल के प्रभबंधकों को ज्ञापन दिया

Tue, 23 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पद्यमावत फिल्म के विरोध में सिनेमा हॉल के प्रभबंधकों को ज्ञापन दिया
धामपुर (बिजनौर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ने शीला व बंसल टाकीज के प्रबंधकों को ज्ञापन देकर पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेताया कि यदि फिल्म का प्रदर्शन कर क्षत्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई तो सिनेमा हॉल के प्रबंधक जिम्मेदार होंगे। वह किसी कीमत पर फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भारी संख्या में महासंघ के कार्यकर्ता एकत्र होकर दोनों सिनेमा हॉल के प्रबंधकों से मिले। प्रबंधकों को सौंपे ज्ञापन में क्षत्रिय महासंघ ने कहा कि धामपुर एक क्षत्रिय बाहुल्य क्षेत्र है। देशभर का क्षत्रिय समाज संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध में आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश राष्ट्र हित में हैं। लेकिन क्षत्रिय ऐसी किसी भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे, जिससे पूरे क्षत्रिय समाज की भावना आहत होती हैं। महारानी पद्मावती न केवल क्षत्रियों, बल्कि हिंदू समाज और भारतीयों की मर्यादा, महिलाओं के सम्मान का प्रतीक थीं। केवल मनोरंजन के लिए फिल्म के माध्यम से दोनों को एक साथ दिखाना पूरे भारतीय समाज की भावनाओं का कुठाराघात करना होगा। चेताया कि यदि फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो इसके लिए सिनेमा हॉल के प्रबंधक जिम्मेदार होंगे। ज्ञापन देेने में डा. एनपी सिंह, आशीष राजपूत, नागेश्वर दयाल गहलौत, दीपेंद्र सिंह चौहान, डा. रवेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, धनंजय सिंह, अनिल कुमार, प्रीतम राजपूत, संतोष राजपूत, भूपेंद्र सिंह, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed