फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसे में वाहन चालक घायल

सड़क हादसे में वाहन चालक घायल

Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में वाहन चालक घायल
सड़क हादसे में वाहन चालक घायल
विज्ञापन

बिजनौर ।
सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के दो चालक घायल हो गए। राहगीरों ने उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया।
स्वास्थ्य विभाग में तैनात वाहन चालक प्रमोद कुमार सांसद ड्यूटी करने के बाद बुधवार की सुबह धामपुर से बिजनौर आ रहे थे। झालू रोड़ स्थित मां कालिका मंदिर के निकट उनकी गाड़ी का एक दूसरे वाहन से टक्कर होने से गाड़ी खराब हो गई। प्रमोद ने अपने साथी चालक नरेंद्र कुमार व भोपाल सिंह का फोन कर मौके पर बुलाया लिया। जब नरेंद्र कुमार व प्रमोद कुमार गाड़ी को सही कर रहे थे, उसी समय उनको एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि उनका साथी प्रमोद मामूली रूप से घायल हो गया। उनके साथ भोपाल सिंह ने दोनों चालकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार नहीं किया। फिर वह उसको दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।

निजी चिकित्सक की जांच की मांग की
बिजनौर। चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद ने घायल वाहन चालकों को उपचार नही करने पर निजी अस्पताल व वहां चल रहे मेडिकल स्टोर की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सैंगर ने बताया कि उनके साथी राजकीय वाहन चालक संघ चिकित्सा स्वास्थ्य के जिलामंत्री बुधवार की सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ नही होने के कारण उनको निजी चिकित्सक नितिन कुमार के यहां लेकर जाया गया। उनको आरोप है कि चिकित्सक के मौजूद होने पर करीब घंटे बाद तक नरेंद्र का उपचार नही किया गया। एक घंटे तक नरेंद्र कुमार दर्द से तड़पते रहे, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। इसके कारण संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed