{"_id":"5a3ff1d44f1c1bce6d8b5e4f","slug":"31514140116-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों के परिसीमन पर आई आपतियों की सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों के परिसीमन पर आई आपतियों की सुनवाई पूरी
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
163 लोगों ने दर्ज कराईं आपत्ति
बिजनौर। सहकारी समितियों के परिसीमन को लेकर आई आपत्तियों पर सुनवाई पूरी हो गई है। अधिकारियों की टीम आपत्ति एवं प्राप्त जवाबों का परीक्षण करने में लगी हैं। सबसे अधिक आपत्ति नजीबाबाद, कोतवाली देहात ब्लाक की हैं। आपत्तियों पर अंतिम निर्णय की घोषणा 27 दिसंबर को होगी।
एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी के अनुसार जिले की 96 सहकारी समितियों के संचालकों, सभापति, उपसभापति का चुनाव अगले माह हैं। समितियों का परिसीमन कर दिया गया है। विभाग ने परिसीमन पर 20 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। एआर के मुताबिक कुल 163 आपत्तियां प्राप्त हुईं। आपत्तियों की सुनवाई के लिए 23 दिसंबर निश्चित की गई थी। तय तारीख को 111 लोग अपना पक्ष रखने आए। ज्यादातर आपत्ति गांवों को इधर से उधर करने, आरक्षण को लेकर हैं। संबंधित समिति के एडीओ, एमडी रविवार को अभिलेखों का परीक्षण करने में लगे रहे। एआर अमित कुमार त्यागी की निगरानी में परीक्षण हो रहा है। समितियों के जिला चुनाव प्रभारी सत्यपाल जी मौजूद रहे। आपत्तियों पर अंतिम निर्णय 27 दिसंबर को होगा। इसके बाद चुनाव अभिलेखों में संशोधन होगा।