फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीएमओ ने अलमारी का ताला तोड़कर स्टेनो का अभिलेखों का चार्ज दिलाया

सीएमओ ने अलमारी का ताला तोड़कर स्टेनो का अभिलेखों का चार्ज दिलाया

Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने अलमारी का ताला तोड़कर स्टेनो का अभिलेखों का चार्ज दिलाया
बिजनौर। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने अलमारी का ताला तुड़वाकर अभिलेखों का चार्ज स्टेनो मो. अहमद को दे दिया है। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक पूर्व में रहे स्टेनो फतेंद्र कुमार ने अलमारियों में ताला लगवा दिया था।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात रहे फतेंद्र कुमार का शासन ने 19 जुलाई 2017 को स्थानांतरण गोरखपुर मंडल के लिए कर दिया था। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने 22 जुलाई को फतेंद्र कुमार को बिजनौर कार्यालय से रिलीव कर दिया था, लेकिन फतेंद्र कुमार ने रिलीव आर्डर नही लिए थे। सीएमओ ने विभाग के कर्मचारी भेजकर उनके आवास पर रिलीव आर्डर चस्पा कर दिए थे। लेकिन फतेंद्र कुमार ने स्टेनो बने मोहम्मद अहमद को अभिलेखों चार्ज नही दिया था और अलमारी में ताला लगा दिया था। स्टेनो बने मोहम्मद अहमद को अभिलेखों को चार्ज दिलाने के लिए सीएमओ ने दो एमसीएमओ व बाबू की टीम गठित की थी। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बुधवार को एसीएमओ पीआर नायर, डा.बीएस रावत, प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ पांडेय व बाबू खुर्शीद, अजय कुमार, चंद्रजीत, निसार फात्मा व नीरज कुमार को साथ लेकर अलमारी का ताला तुड़वा दिया और अभिलेखों का चार्ज मो. अहमद को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed