{"_id":"59f388124f1c1b7a548b9752","slug":"31509132306-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 गांवो को उतराखंड मे मिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 गांवो को उतराखंड मे मिलाने की मांग
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ (ब्यूरो)। राज्य की सीमा से लगे 72 गांवों को उत्तराखंड में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है। क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के सीएम को लिखे पत्र में जसपुर से नजीबाबाद तक के 72 गांवों को उत्तराखंड में शामिल करने के लिए राज्य विधान सभा से प्रस्ताव पारित कराने के लिए मांग की है।
राज्य की सीमा से लगे गांवों की अधिकांश समस्याओं का समाधान उत्तराखंड के शहरों से ही संचालित होता है। जसपुर, कालागढ़ और कोटद्वार ऐसे नगर है, जहां से सीमावर्ती इलाके की जनता को लाभ मिलता है। कालागढ़ से अफजलगढ़ परगने के कई गांवों को बैंक, डाकघर, स्कूल कालेज, बाजार, कुकिंग गैस आदि की सुविधाएं मिलती है। ग्रामीणंो राम सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह ने इस मांग को दोहराया है। उधर, नगर के भाजपाइयो राजकुमार, शंकर सिंघल, राजेश्वर अग्रवाल आदि ने विधायक की इस पहल पर हर्ष जताया है। वहीं कालागढ़ के नागरिकों ने सरकार से कालागढ़ को तहसील बनाने की मांग की है।