{"_id":"59ea532a4f1c1bcf538b83a9","slug":"31508528938-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला दीया शहीद के नाम, फिर घरों में जाकर किया उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला दीया शहीद के नाम, फिर घरों में जाकर किया उजाला
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला दीया शहीद के नाम, फिर घरों में जाकर किया उजाला
अमरोहा। युवा धोबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिवाली इस बार शहीद कपिल सिंह यादव को समर्पित की। पहला दीया उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर जलाया और माल्यार्पण कर उसकी कुर्बानी को याद किया। शहीद बेटे की याद में गुमसुम बैठे पिता का दर्द बांटा और उनको हिम्मत बंधवाई। दुख-दर्द को बांटने के बाद ही कार्यकर्ताओं ने अपने घर जाकर दिवाली मनाई।
जिला मुख्यालय से करीब दस किलो मीटर दूर गांव मालीपुर निवासी कपिल सिंह यादव परिवार का इकलौता सहारा था। बता दें कि कपिल वर्ष 2006 में जम्मू कश्मीर में आतंकियों की गोली का निशाना बना था और शहीद हो गया था। मौत से चंद दिन पहले ही वह अपने घर आया था। युवा धोबी महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद के नाम पहला दीया जलाने का फैसला लिया। वह कपिल की प्रतिमा पर पहुंचे और उसके पिता को बेबस देख अपनी आंखों के आंसू भी नहीं रोक पाए। इसके बाद पदाधिकारियों ने उनको ढांढस बंधवाया और भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह पूरी टीम के साथ गांव में आएंगे और कपिल की प्रतिमा पर दीये जलाएंगे। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष लखन रघुवंशी, अजय रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी, विक्की रघुवंशी, मनीष रघुवंशी, मनीष राजपूत, राम रघुवंशी, श्याम रघुवंशी, टिंकू रघुवंशी, दिनेश रघुवंशी, रामगोपाल रघुवंशी, रवि रघुवंशी, राजू रघुवंशी, पन्ना लाल रघुवंशी, चमन रघुवंशी आदि मौजूद थे।
-----------------------------
बेटे को शहीद हुए कई साल हो गए। दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो गई है। कपिल की मां का देहांत हो चुका है। अब मैं ही परिवार में अकेला हूं। बेटे की याद हमेशा आती है। जब नहीं रुक मिलता, तो उसकी प्रतिमा पर आकर बैठ जाता हूं।
विज्ञापन
रघुनंदन सिंह यादव, शहीद कपिल के पिता
--------------------------
कपिल ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है, जिसकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हर साल महासभा के पदाधिकारी उसकी प्रतिमा पर पहला दीया जलाएंगे। इसके बाद अपने घरों में दिवाली मनाएंगे।
लखन रघुवंशी, जिलाध्यक्ष युवा धोबी महासभा