{"_id":"59b58a7a4f1c1bfb7f8b5bf4","slug":"31505069690-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर कम नहीं हो रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर कम नहीं हो रही समस्या
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। बिजली को लेकर नगरवासियों की समस्या कम नहीं हो पा रही है। साहनपुर बिजलीघर में आग लगने की घटना से जहां नगर के काफी हिस्से की बिजली दो दिन तक प्रभावित रही, वहीं नई विद्युत लाइन बनाने के काम के चलते अगले तीन दिन तक क्षेत्र विशेष की आपूर्ति अगले तीन दिन तक पांच-पांच घंटे तक बंद रहेगी।
उपखंड अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि नगर के जगन्नाथ चौराहा से भड़भूजों का चौराहा तक के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सोमवार (आज) से बुधवार तक रोजाना सुबह सात से दोपहर 12 तक बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बनाने का काम किया जाएगा। एसडीओ ने पठानपुरा क्षेत्र के आठ नंबर ट्रांसफार्मर से भी सोमवार (आज) विद्युत आपूर्ति को बंद रखते हुए क्षेत्र में विद्युत लाइन बनाने का काम किए जाने की जानकारी दी।