फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ने में लगेगा समय

नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ने में लगेगा समय

Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ने में लगेगा समय
बिजनौर।नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ने में अभी कुछ समय और लग सकता है। बीएचईएल के इंजीनियरों की टीम बिजलीघर को तकनीकी रूप से ओके करके लौट गई है। निगम अधिकारियों को लगातार तीन दिन के प्रयास के बाद भी एनआरएलडीसी से कोड नहीं मिलने से नजीबाबाद तहसील को बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा के अनुसार नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बीएचईएल के इंजीनियरों की टीम ने बिजलीघर की तकनीकी एवं सुरक्षा उपकरणों की पूरी जांच कर ली है। इंजीनियरों ने बिजली सप्लाई करने के लिए हरी झंडी दे दी है। बिजलीघर को चलाने के लिए पहले एनआरएलडीसी दिल्ली से लखनऊ कंट्रोल को कोड मिलता है। लखनऊ कंट्रोल मुरादाबाद कंट्रोल को कोड मेसेज भेजता है। मुरादाबाद द्वारा कोड भेजे जाने पर सप्लाई शुरू होगी। कई दिन से कोड़ प्राप्त करने के कोशिश हो रही थी, सफलता नहीं मिली। बीएचईएल की टीम भी चली गई है।
विज्ञापन

मेरठ से आए चीफ इंजीनियर ट्रांसमिशन एके दुबे ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। स्वाहेड़ी बिजलीघर 400 एमवी क्षमता का है। बिजलीघर पर 200-200 एमवी के दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। एक ट्रांसफार्मर से बिजनौर और चांदपुर को पहले ही जोड़ा जा चुका है। दूसरे ट्रांसफार्मर से नजीबाबाद तहसील तथा निर्माणाधीन मोरना बिजलीघर को जोड़ा जाना है। अब तक नजीबाबाद तहसील का लोड नहटौर बिजलीघर से जुड़ा है। इसके जुड़ने के बाद नहटौर बिजलीघर को लोड 329 केवी कम हो जाएगा। महरोत्रा के मुताबिक नजीबाबाद को अगले सप्ताह तक जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed