{"_id":"59ada4494f1c1be6278b525b","slug":"31504552009-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामीवाला के ग्रामीणों ने विद्युत अव्यवस्था पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामीवाला के ग्रामीणों ने विद्युत अव्यवस्था पर जताया रोष
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला। विद्युत अव्यवस्था के विरोध में श्यामीवाला के उपभोक्ताओं ने भागूवाला बिजलीघर पर हंगामा किया। अवर अभियंता ने फुंका ट्रांसफार्मर तुरंत बदलवाकर आक्रोशित उपभोक्ताओं को शांत किया।
क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में रखे 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से 150 से अधिक विद्युत कनेक्शन जुड़े हैं। ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक रहा था। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे श्यामीवाला के कई उपभोक्ता भागूवाला बिजलीघर पर पहुंचे। यहां उन्होंने विद्युत निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजलीघर पर मिले जेई कुलदीप सिंह का घेराव कर उपभोक्ताओं ने खूब खरीखोटी सुनाई। उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर 24 घंटे में ही फुंक रहा है। प्रदर्शनकारियों में खुुर्शीद अहमद, ज्ञान सिंह, कलीराम, सईदुद्दीन, वाजिद, अनवार, जियाउल हसन, रेशमा, शमशीद, याकूब, सत्यवीर आदि शामिल रहे। जेई ने तुरंत ट्रांसफार्मर बदलवा दिया। ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्घि न हो पाने के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत गांव श्यामीवाला में रखे 10-10 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों का इस्तेमाल कर ग्रामीणों को कुछ राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया।