फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनपद बिजनौर का नेतृत्व करेंगे मोबीन हसन

जनपद बिजनौर का नेतृत्व करेंगे मोबीन हसन

Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जनपद बिजनौर का नेतृत्व करेंगे मोबीन हसन
नजीबाबाद। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में जनपद बिजनौर का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष मोबीन हसन करेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक जूनियर हाईस्कूल नजीबाबाद पर आयोजित हुई। संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोबीन हसन ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की विसंगति दूर कर समान कार्य के लिए समान वेतन, राज्यकर्मियों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा देने, 50 वर्ष पर शिक्षकों को दी जाने वाली अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नीति निरस्त करने, शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को उनकी योग्यतानुसार शिक्षक एवं लिपिक पद पर नियुक्ति देने की मांग संघ द्वारा प्रभावी ढंग से उठाई जा रही है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने मांगों के समर्थन में पांच सितंबर को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से धरना-प्रदर्शन में बड़ी भागीदारी का आह्वान किया। इंद्रद्युम्मन शर्मा की अध्यक्षता एवं अमरपाल गौतम के संचालन में हुई बैठक में आदेश कुमार, विनय वर्मा, रिजवान अहमद, अनुज कुमार, राजवीर सिंह, मदन चौहान सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed