{"_id":"598616294f1c1b62728b46a3","slug":"31501959721-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य सुगंध संस्थान की ओर से विकलांग आश्रम में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य सुगंध संस्थान की ओर से विकलांग आश्रम में कार्यक्रम आयोजित
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। मुस्सेपुर विकलांग आश्रम के दिव्यांग बच्चों ने प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिकों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। आश्रम में पहुंची नवजात नन्ही परी के साथ दिव्यांगों ने एसडीएम की कलाई पर स्नेह का धागा बांधा। एसडीएम से वानप्रस्थ आश्रम से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन हटवाने की भी मांग की गई।
आर्य सुगंध संस्थान की ओर से विकलांग आश्रम की संचालिका कमलेेश आर्या के निर्देेशन में दिव्यांगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और मेहमानों की कलाइयों पर राखी बांधी। आश्रम में आई नन्ही परी को गोद में लेकर संचालिका कमलेश आर्या और आश्रम के दिव्यांगों ने एसडीएम को राखी बांधी। संस्थान के अध्यक्ष सुंदर गोयल, विजय गोयल, प्रधान अजयवीर सिंह, ओमप्रकाश की उपस्थिति में दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमलेश आर्या ने एसडीएम से विकलांग आश्रम के निकट वानप्रस्थ आश्रम के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन हटवाने की मांग की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या गर्जना आर्या, सतीश कुमार, साहिल, अनुराधा, राजीव, धर्मेंद्र, अनुराधा, मोनिका, दीक्षा आदि ने भाग लिया।