{"_id":"5978e40d4f1c1be4498b45fa","slug":"31501094925-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अनुबंध करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अनुबंध करेगा प्रशासन
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब महिला चिकित्सालयों में गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन भी तैयार करेंगी। प्रशासन इसके लिए महिला समूहों से अनुबंध करेगा। समूह की महिलाएं हाल ही में बेसिक स्कूलों की ड्रेस सिलकर आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अपने इरादे जता चुकी हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अब एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। बेसिक स्कूलों की ड्रेस सिलने की बात हो, घरों से निकलने वाले जैविक-अजैविक कचरे का निस्तारण हो या फिर क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक करना। हर मोर्चे पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं खुद को साबित करने में जुटी हैं। महिलाओं के इस जुनून से अब जिला प्रशासन में नई सोच विकसित हुई है। जिलाधिकारी ने राजकीय महिला चिकित्सालयों में भर्ती गर्भवती महिलाओं को समूह की महिलाओं के माध्यम पौष्टिक, स्वच्छ और सस्ता भोजन उपलब्ध कराने का मन बनाया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को रूपरेखा बनाकर योजना को क्रियान्वित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एनआरएलएम के उपायुक्त अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला बिजनौर में गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी सक्रियता और गुडवर्क से शासन और प्रशासन को प्रभावित किया है। यही कारण है कि जिला प्रशासन द्वारा नारी शक्ति का सदुपयोग कर नई-नई योजनाएं संचालित करने की कोशिशें की जा रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि सरकारी महिला अस्पतालों में समूहों कीी महिलाओं से भोजन तैयार करने के लिए प्रशासन अनुबंध करेगा। बाजार से कम दाम पर स्वच्छ, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाले समूह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। योजना को संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द ही संपर्क किया जाएगा।