{"_id":"59627bbd4f1c1b842e8b46bc","slug":"31499626429-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में लेंगे कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में लेंगे कोचिंग
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में लेंगे कोचिंग
बिजनौर । यूपी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनिंदर सिंह और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेरन लेहमन की ऑस्ट्रेलिया में एकेडमी के निखारा जाएगा। इसके लिए आसपास के जिलों में ट्रायल होंगे। खिलाड़ियों को तीन सप्ताह की इंस्पोंसर्ड ट्रिप पर भेजा जाएगा। ट्रिप में खिलाड़ियों का पैसा खर्च नहीं होगा।
कर्ण क्रिकेट एकेडमी मेरठ में कोच अतहर अली ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि खिलाड़ियों के खेल का आधार उनकी क्षमता के साथ-साथ उनकी शारीरिक दक्षता को भी देखा जाएगा।क्रिकेट एकेडमी मेरठ, राधा गोविंद क्रिकेट एकेडमी मेरठ, आईआईएमटी मेरठ, नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी मेरठ और एमपी सिंह क्रिकेट एकेडमी मेरठ में 25 जुलाई को ट्रायल होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में डेरन लेहमन क्रिकेट एकेडमी में भेजा जाएगा। खिलाड़ियों को तराशने के लिए यह एकेडमी खोली गई है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे कर्ण शर्मा के कोच अतहर अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलने का मौका पा सकते हैं। देश के बाकी हिस्सों में भी ट्रायल हो रहे हैं । इस मौके पर मशकूल अली, अरमान अंसारी, आदिल सैफी, मोहम्मद शहजाद, मुनीर अली, शाहवेज खान, खालिद त्यागी आदि मौजूद रहे।